हाथ में दीए का थाल, मांग में सिंदूर, पीले कलर के लहंगे में बन-ठन मोनालिसा ने पति संग मनाई दिवाली

मुंबई. दिवाली का त्योहार पूरे देश ने धूमधाम से मनाया। इस बीच सोशल मीडिया पर सेलेब्स की दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें छाई हुई हैं। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते सेलेब्स ने प्री-दिवाली सेलिब्रेट नहीं की। ऐसे में उन्होंने केवल परिवार के साथ ही दिवाली मनाना बेहतर समझा। वहीं, भोजपुरी स्टार्स ने भी घरों में ही परिवार के साथ दिवाली मनाई। ऐसे में अब मोनालिसा ने पति विक्रांत के साथ दिवाली सेलिब्रेशन के कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। पति के साथ यूं नजर आईं मोनालिसा...

Asianet News Hindi | Published : Nov 15, 2020 6:06 AM IST / Updated: Nov 19 2020, 02:04 PM IST

17
हाथ में दीए का थाल, मांग में सिंदूर, पीले कलर के लहंगे में बन-ठन मोनालिसा ने पति संग मनाई दिवाली

भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वो हाथ में दीए का थाल लिए नजर आ रही हैं। 

27

मोनालिसा ने इस दौरान मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और पीले कलर का प्रिंटेड लहंगा पहना था, वहीं, पति विक्रांत ने लाल कलर का कुर्ता पहना हुआ था। दोनों ही स्टार ट्रैडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। 

37

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा,'आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार और सभी की जिंदगी में उजाला रहे और अंधकार दूर रहे।'  

47

फैंस मोनालिसा की पति के साथ फोटो देख इनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। उनके लुक को देख उनकी फोटो से नजर हटा पाना भी मुश्किल है। वो इस दौरान बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। 

57

इसके साथ ही मोनालिसा की ननद ने भी पति के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान वो भी ससुराल में पति के साथ ट्रैडिशनल लुक में दिखीं। उन्होंने भी भइया-भाभी की फोटो पर कमेंट किया और दिवाली विश की।

67

बता दें, मोनालिसा और विक्रांत की जोड़ी भोजपुरी की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों स्टार्स ने 2017 में बिग बॉस के घर में शादी की थी। इनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। 

77

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि विक्रांत और मोनालिसा 8 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे और शादी से पहले कुछ समय तक वो लिव इन में भी रहे थे। इसके बाद बिग बॉस के घर में शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी में भोजपुरी के तमाम स्टार्स भी पहुंचे थे।  

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos