मांग में सिंदूर, रेड लिपस्टिक और हाथ में दीए का थाल लिए यलो कलर के लहंगे में खूबसूरत दिखीं मोनालिसा

Published : Nov 17, 2020, 03:03 PM ISTUpdated : Nov 20, 2020, 11:12 AM IST

मुंबई. दिवाली का त्योहार पूरे देश ने धूमधाम से मनाया। दिवाली का त्योहार बेशक खत्म हो गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब भी सेलेब्स के तस्वीरें छाई हुई हैं। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते सेलेब्स ने प्री-दिवाली सेलिब्रेट नहीं की। ऐसे में उन्होंने केवल परिवार के साथ ही दिवाली मनाना बेहतर समझा। अब दिवाली के बीत जाने के बाद मोनालिसा ने यलो कलर के लहंगे में अपने कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हाथ में दीए का थाल लिए आईं नजर...  

PREV
18
मांग में सिंदूर, रेड लिपस्टिक और हाथ में दीए का थाल लिए यलो कलर के लहंगे में खूबसूरत दिखीं मोनालिसा

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वो हाथ में दीए का थाल लिए तो कभी अपनी ड्रेस को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस दौरान उनका लुक फैंस को खूब भा रहा था। 

28

खुले बाल, रेड लिपस्टिक और हाथ में दीए का थाल लिए पीले कलर के लहंगे में जच रही थीं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। 

38

मोनालिसा ने इसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन में सभी को भाईदूज की शुभकामनाएं दी है और अपनी टीम का शुक्रिया अदा किया है। 

48

बता दें, इससे पहले मोनालिसा ने पति विक्रांत के साथ दिवाली के दिन अपने इसी लहंगे में फोटोज शेयर किए थे। उसमें वो पति के साथ हाथ में दीए का थाल लिए नजर आई थीं। 

58

मोनालिसा की उस फोटो में पति के साथ जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। वहीं, विक्रांत ने उस दिन रेड कलर का कुर्ता पहना था। दोनों ही ट्रैडिशनल लुक में बेहद प्यारे लग रहे थे। 
 

68

बता दें, मोनालिसा और विक्रांत की जोड़ी भोजपुरी की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों स्टार्स ने 2017 में बिग बॉस के घर में शादी की थी। इनकी शादी काफी चर्चा में रही थी।
 

78

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि विक्रांत और मोनालिसा 8 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे और शादी से पहले कुछ समय तक वो लिव इन में भी रहे थे। इसके बाद बिग बॉस के घर में शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी में भोजपुरी के तमाम स्टार्स भी पहुंचे थे।

88

विक्रांत और मोनालिसा की पहली मुलाकात 'अलबेला दुल्हा' के सेट पर हुई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के नजदीक आए थे।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories