Published : Nov 21, 2019, 09:48 AM ISTUpdated : Nov 21, 2019, 10:26 AM IST
मुंबई. भोजपुरी से हिंदी टीवी सीरियल तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा का गुरुवार को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1982 कलकता में हुआ था। एक्ट्रेस का असली नाम अंतरा बिस्वास है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मोनालिसा की शादी के जोड़े में अपने को-एक्टर के साथ फोटो वायरल हो रही है, जिससे यूजर्स उनसे कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने सच में शादी कर ली है।
तो ऐसे में मोनालिसा की शादी वाली वायरल फोटो का सच आपको बता रहे हैं। दरअसल, इन दिनों मोनालिसा हिंदी टीवी सीरियल 'नजर' में दिखाई दे रही हैं। इस शो में वो मोहाना का नेगेटिव रोल प्ले कर रही हैं। मोहाना शो की एक डायन होती है, जिसे डिमोन नाम के अपने को-एक्टर से प्यार हो जाता है और दोनों की शादी होती है।
27
इस शादी के जोड़े में मोनालिसा ने फोटो को को-एक्टर के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इनकी फोटो को देखकर फैंस जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने दोबारा शादी कर ली है।
37
बता दें, मोनालिसा ने रियल लाइफ में भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की है। उन्होंने बिग बॉस के घर में अपनी शादी रचाई थी। इनकी शादी को लेकर शो में काफी विवाद भी हुआ था।
47
मोनालिसा ने विक्रांत के साथ टीवी रिएलिटी शो 'नच बलिए' में हिस्सा लिया था, हालांकि वो शो को जल्द ही अलविदा कह गई थीं।
57
एक्ट्रेस ने भोजपुरी के अलावी कई भाषाओं बंगाली, मराठी में काम कर चुकी हैं। वहीं, भोजपुरी में मोनालिसा दिनेश लाल यादव यानी की निरहुआ, पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी हैं।
67
मोनालिसा ने इस फोटो में हैवी नेकलेस, मांग टीका, शादी के जोड़े के साथ न्यूड मेकअप किया हुआ है।
77
मोनालिसा सफलता के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं। विक्रांत सिंह रापूजत से शादी करने से पहले एक्ट्रेस का नाम भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहे। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।