मुंबई. भोजपुरी सिनेमा से हिंदी टीवी सीरियल्स तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा अब टीवी का जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। इन दिनों वे हिंदी शो 'नजर' में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। इसमें वे एक डायन की भूमिका निभा रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद भी करते हैं। हाल ही में मोनालिसा ने दिल्ली के एक इवेंट में शिरकत की थी। इस दौरान की कुछ फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।
मोनालिसा का इन फोटोज में ROCKSTAR लुक देखने के लिए मिला। जिसके बाद फैंस ने इनकी तारीफ के पुल बांधे। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
25
इसके अलावा कुछ फैंस तो उतने ज्यादा फिदा हो गए कि कमेंट्स में ही 'I love You' लिखकर मोना को प्रपोज करने लगे। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
35
बता दें, एक्ट्रेस अपने फैंस से कंनेक्ट रहने के लिए हमेशा ही कोई ना कोई फोटोज या फिर वीडियो शेयर करती रहती हैं। इससे वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
45
बीते कुछ दिनों पहले मोनालिसा के घर में एक दुखद घटना घटित हुई थी। उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत के पिता यानी की एक्ट्रेस के ससुर का निधन हो गया था। इनकी तेरहवीं की फोटोज सामने आए थे, जिसमें वो ट्रोल हुई थीं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
55
दरअसल, एक्ट्रेस शोक मनाते वक्त फोटो में मुस्कुरा रही थीं, जिसके कारण सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। विक्रांत के पिता का निधन 28 जुलाई को हुआ था। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।