मुंबई. भोजपुरी से टीवी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुल्हन के जोड़े में कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में वे बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसमें एक्ट्रेस ने मांग टीका, हैवी नेकलेस और सिर पर पीले रंग की चुनरी ओढ़ रखी है। इस फोटोशूट के दौरान मोनालिसा ने पिंक कलर की चोली के साथ ऑरेंज कलर का लहंगा कैरी किया है।
मोनालिसा के इन फोटोज को देख फैंस तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
25
बता दें, पिछले वीकेंड रविवार 10 नवंबर को मोनालिसा ने ननद रिया सिंह की सगाई की कुछ फोटोज शेयर की थी। इसमें वे अपने ससुराल वालों के साथ नजर आई थीं। साथ ही इस दौरान उनके पति विक्रांत राजपुताना अंदाज में दिखे थे। वहीं मोनालिसा ग्रीन कलर के लहंगे चोली में थीं। इसके साथ एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप किया था।
35
मोनालिसा ननद रिया सिंह के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने कई बार इस बात का जिक्र भी किया है कि वो और रिया एक दोस्त की तरह रहते हैं। वो उनसे सारी बातें शेयर कर सकती हैं।
45
बहरहाल, एक्ट्रेस इन दिनों हिंदी टीवी सीरियल 'नजर' में एक डायन का रोल प्ले कर रही हैं। अपने इस रोल से मोनालिसा ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लोग उन्हें पसंद करते हैं। इससे पहले वो भोजपुरी के अलावा बंगाली, मराठी जैसी भाषाओं में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस टीवी रिएलिटी शो 'नच बलिए' और बिग बस 10 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
55
एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में लाइफ टाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।