15 साल में इतना बदल गया भोजपुरी एक्ट्रेस का लुक, कम उम्र में दी थी हिट फिल्म: PHOTOS

मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी शनिवार को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 3 नवंबर, 1989 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर भोजपुरी के कई सितारों ने बेस्ट विशेज दी है। रानी ने महज 15 साल की उम्र में ही करियर की शुरुआत की थी और उनकी पहली ही फिल्म ने धमाल मचा दिया था।

Asianet News Hindi | Published : Nov 3, 2019 6:54 PM
14
15 साल में इतना बदल गया भोजपुरी एक्ट्रेस का लुक, कम उम्र में दी थी हिट फिल्म: PHOTOS
बता दें, रानी की पहली फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' था। इसे 2004 में रिलीज किया गया था। इसमें उन्होंने मनोज तिवारी के अपोजिट लीड रोल प्ले किया था। मूवी को अजय सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। 'ससुरा बड़ा पईसावाला' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और वहीं, रानी के करियर की अच्छी शुरुआत हुई थी।
24
इस फिल्म में उनकी एक्टिंग तारीफ भी की गई थी और रानी दर्शकों की पहली पसंद बन गई थीं। इसके बाद उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रवि किशन और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ काम किया।
34
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि रानी को उनकी पहली फिल्म के लिए 10 हजार रु. दिए गए थे। आज वो 200 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वे हर साल चार से पांच फिल्में करती थीं। लेकिन अभी वे किन्हीं निजी कारणों से पिछले कुछ समय से वो फिल्मों से दूर हैं।

Related Articles

44
हालांकि, अब बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली हैं और 2020 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos