24 की उम्र में हॉटनेस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती है भोजपुरी की ये हीरोइन

Published : Dec 23, 2020, 03:51 PM IST

मुंबई. निरहुआ के साथ 'लल्लू की लैला' और कल्लू यानी अरविंद अकेला संग 'पत्थर के सनम' जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस यामिनी सिंह तरक्की की राह बढ़ चली हैं। उन्होंने 2019 में कल्लू की फिल्म 'पत्थर के सनम' से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अब वो एक के बाद एक मूवीज शूट करने में बिजी हैं। करियर शुरू करने के महज एक साल में उन्होंने अपनी जगह टॉप एक्ट्रसेस के बीच बना ली है। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी देती हैं टक्कर...

PREV
17
24 की उम्र में हॉटनेस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती है भोजपुरी की ये हीरोइन

यामिनी सिंह का अगर इंस्टाग्राम अकाउंट देखा जाए तो वो खूबसूरती और हॉटनेस के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। वो अपनी कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीर के दीवाने हो जाते हैं।  
 

27

फिल्मों में आने से पहले वो एक इंजीनियर थीं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है। इतना ही नहीं इंजीनियर के साथ-साथ वो फैशन डिजाइनर भी हैं। वो लखनऊ से ताल्लुक रखती हैं। 

37

कल्लू की फिल्म से डेब्यू करने वाली यामिनी सिंह उनको अपना अच्छा दोस्त मानती हैं। इसके साथ निरहुआ की भी वो जमकर तारीफ करती हैं। इनके साथ वो 'लल्लू की लैला' में काम कर चुकी हैं। 

47

यामिनी सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वो पर्दे पर कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करना चाहेंगी। बॉलीवुड में वो उनके फेवरेट एक्टर हैं। 

57

बता दें, यामिनी सिंह भोजपुरी के खतरनाक विलेन कहे जाने वाले एक्टर देव सिंह की साली हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद उनके साथ फोटो शेयर करके कैप्शन लिखकर दी थी। 

67

17 मई, 1996 में लखनऊ में लखनऊ में जन्मी यामिनी सिंह 24 साल की उम्र में ही लाखों दिलों की धड़कन हैं। वो इन दिनों भोजपुरी फिल्म 'भगवान हाजिर हों' की शूटिंग कर रही हैं। इसमें निरहुआ के भाई परवेश लाल यादव लीड रोल प्ले कर रहे हैं। 

77

परवेश लाल के साथ उनकी कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। परवेश ने फोटो सेट से शेयर की थी, जिसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा था कि 'सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शूट।'

Recommended Stories