किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है इस एक्ट्रेस की लव स्टोरी, पहली सालगिरह पर देखें वेडिंग एल्बम

मुंबई. भोजपुरी फिल्मों की आइटम क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस सीमा सिंह ने 13 मार्च को शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट किया। उनकी शादी 13 मार्च, 2019 को बिजनेसमैन सौरव कुमार से हुई थी। सालगिरह के दिन उन्होंने पति के साथ भगवान के दर्शन किए और अपनी जोड़ी की सलामति के लिए कमाना भी की।

Asianet News Hindi | Published : Mar 14, 2020 10:18 AM IST / Updated: Mar 16 2020, 02:03 PM IST

110
किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है इस एक्ट्रेस की लव स्टोरी, पहली सालगिरह पर देखें वेडिंग एल्बम
सीमा सिंह की शादी की पहली सालगिरह पर आपको उनकी सगाई से लेकर ब्याह तक का वेडिंग एल्बम दिखा रहे हैं। सीमा सिंह ने सौरव कुमार से लव मैरिज की है।
210
सीमा और सौरव की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात एक शो के दौरान पटना में हुई थी। शो कैंसिल हो जाने की वजह से सीमा उदास थीं और सौरव उन्हें दिलासा दे रहे थे। यहीं पर दोनों ने एक-दूसरे का नंबर एक्सचेंज किया और फिर बातों का सिलसिला शुरू हुआ था।
310
सीमा ने एक इंटरव्यू में सौरव के साथ अपनी प्रेम कहानी को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्होंने उनके साथ अपनी फ्यूचर प्लानिंग शेयर की थी और सौरव को बताया था कि वो फिल्म मेकर बनना चाहती थीं। सौरव एक बिजनसमैन हैं वो भी तब फिल्म निर्माता ही बनना चाहते थे। दोनों की सोच और बातें एक-दूसरे से मिलती गई और इसी वजह से सीमा-सौरव करीब आ गए।
410
सीमा बताती हैं कि सौरव ने एक डांसिंग शो 'डांस-घमासान' लॉन्च किया था। इसे सीमा और उनके गॉडफादर एंड फेमस कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी ने जज किया था। शो के दौरान सौरव ने सीमा और उनके इंडस्ट्री के पिता कानू दा पर अपना प्रभाव डालने की पूरी कोशिश की और वो सफल भी हुए।
510
शो के शूट के आखिरी दिन सौरव ने सीमा से सीधे शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे सीमा मना नहीं कर पाईं। एक्ट्रेस के डिसीजन का उनके गुरू कानू दा ने भी सपोर्ट किया।
610
शो के शूट के आखिरी दिन सौरव ने सीमा से सीधे शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे सीमा मना नहीं कर पाईं। सीमा के डिसीजन का उनके गुरू कानू दा ने भी सपोर्ट किया।
710
खबरों में कहा जाता है कि जब सौरव ने सीमा को शादी के लिए प्रपोज किया तो उसके बाद ही दोनों ने 2018 अगस्त में चोरी-छुपे सगाई कर ली थी। इसके बाद जाकर कहीं इस कपल ने 13 मार्च, 2019 में शादी की थी।
810
बहरहाल, सीमा सिंह के भोजपुरी करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने साल 2007 में 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाई के' से सिनेमा में एंट्री की थी। सीमा सिंह ने अब तक 500 से भी ज्यादा फिल्में और एल्बम में काम किया है।
910
सीमा को भोजपुरी की आइटम क्वीन के रूप में भी पहचाना जाता है। उन्हें पहला ब्रेक भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के 'होली' एल्बम में मिला था। बाद में कई फिल्में करने के बाद उनके करियर की गाड़ी पटरी पर आ गई। सीमा सिंह वैसे तो इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं लेकिन उनका परिवार मुंबई में रहता है।
1010
फोटो सोर्स- गूगल।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos