अंदर से ऐसा दिखता है इस भोजपुरी सुपस्टार का घर, अब साल के कमाता है करोड़ों

Published : Nov 10, 2019, 01:26 PM IST

मुंबई. भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों फिल्मों से नहीं बल्कि 'बिग बॉस 13' से फैंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में आपको दिखाते हैं आज खेसारी के घर की फोटोज कि वो अंदर से कैसा दिखता है। कभी एलबम के लिए उनकी दिल्ली में लिट्टी-चोखा की दुकान लगाने की नौबत आ गई थी। आज वो भोजपुरी सिनेमा के सबसे अधिक मांग वाले एक्टर हैं। 

PREV
15
अंदर से ऐसा दिखता है इस भोजपुरी सुपस्टार का घर, अब साल के कमाता है करोड़ों
खेसारी फिल्मों के मामले में भोजपुरी में अक्षय कुमार से भी आगे हैं। वे एक साल में 5-6 से फिल्में करते हैं। अपने पहले एलबम के लिए एक्टर ने दिल्ली में लिट्टी-चोखे की दुकान तक लगा ली थी और पहली फिल्म के लिए उन्हें 11 हजार रु. दिए गए थे।
25
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए करीब 40 लाख रु. चार्ज करते हैं। इसके अलावा वे स्टेज शो और विज्ञापन के लिए भी फेमस हैं, जिससे एक्टर मोटी रकम कमाते हैं। एक जमाने में वे साइकिल के लिए तरसने के लिए मजबूर हो गए और अब उनके पास फॉर्चूनर जैसी लग्जरी कार हैं। इसके अलावा पटना मुंबई में उनका आलीशान घर है।
35
साल में 5-6 फिल्में करने वाले खेसारी लाल का 11 हजार से 40 लाख तक का सफर आसान नहीं था। उन्होंने यहां तक का सफर तय करने के लिए कड़ी मशक्कत की है। आज वो साल में 12 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं।
45
खेसारी जब भी काजल राघवानी के साथ सिनेमाघरों में कोई फिल्म लेकर आते हैं तो धमाल मचा जाते हैं। आज उनके पास सब कुछ है, जो उन्होंने कभी सपने में सोचा होगा। वे शादीशुदा हैं और उनके 3 बच्चे हैं। लेकिन इंडस्ट्री में खबर है कि उनका अफेयर काजल राघवानी के साथ है।
55
बहरहाल, इस बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि खेसारी लाल यादव को शत्रुघ्न यादव के नाम से भी जाना जाता है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक बार कपिल शर्मा शो में किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories