Published : Feb 24, 2020, 01:45 PM ISTUpdated : Feb 24, 2020, 05:22 PM IST
मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और पॉपुलर सिंगर पवन सिंह अब हिंदी म्यूजिक में भी डेब्यू कर चुके हैं। जैकी भगनानी के म्यूजिक लेबल जे जस्ट म्यूजिक के जरिए पवन सिंह ने अपना हिंदी गाना 'कमरिया हिला रई है' लॉन्च किया है। इस गाने को खुद पवन सिंह और सिंगर पायल देव ने गाया है। गाना लॉन्च होने के कुछ घंटों में ही 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि पवन सिंह को भोजपुरी के पॉपुलर गाने 'तू लगावेलु जब लिपिस्टिक...' के लिए जाना जाता है।
अपने नए गाने के वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। होली थीम पर बने इस गाने में लॉरेन का बोल्ड अंदाज भी देखने को मिला है। लॉरेन के साथ पवन सिंह का डांस देखने लायक है।
210
पवन सिंह का हिंदी गाना देख सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। एक शख्स ने लिखा- जियो भोजपुरी इंडस्ट्री के मेरे शेर। एक और शख्स बोला- लॉलीपाप किंग पवन सिंह का हिंदी म्यूजिक में भी जलवा।
310
बिहार के आरा जिला में जन्मे पवन सिंह ने दो साल पहले 2018 में ज्योति सिंह के साथ दूसरी शादी की थी। ज्योति सिंह बलिया की रहने वाली हैं।
410
पवन सिंह ने ज्योति सिंह से 5 मार्च, 2018 को कोर्ट में शादी की। इसके बाद उन्होंने 6 मार्च, 2018 को हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। कहा जाता है कि ज्योति सिंह की फैमिली और पवन की फैमिली में आपसी संबध थे इसलिए उनकी फैमिली शादी के लिए राजी हुई।
510
पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। नीलम ने शादी के एक साल बाद 2015 में सुसाइड कर लिया था। नीलम के सुसाइड करने के पीछे की वजह पवन सिंह का अक्षरा सिंह के साथ अफेयर होने को माना जाता है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह रिलेशनशिप में रह चुके हैं।
610
इसके साथ ही नीलम की मौत के पीछे एक वजह ये भी मानी जाती है कि पवन सिंह काम ज्यादा बिजी रहते थे और वो उन्हें वक्त नहीं देते थे। इसके कारण उन्होंने सुसाइड कर लिया था।
710
पवन सिंह ने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में ही कर ली थी। उनका पहला एलबम 'ओढ़निया वाली' था। इस एलबम से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। बिहार के आरा जिला में जन्मे पवन सिंह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे।
810
बिहार के आरा जिला में जन्मे पवन सिंह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पवन सिंह को उनके पहले एलबम से कुछ खासी पहचान तो नहीं मिली थी। लेकिन, 2008 में आए एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' से वो रातों रात स्टार बन गए थे।
910
पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया गाना 'छलकता हमरो जवनिया' भी यूट्यूब पर खूब वायरल हुआ था। इस गाने ने रिकॉर्ड भी बनाया था। कोई इवेंट और प्रोग्राम हो उसमें ये गाना ना बजता हो ऐसा नहीं हो सकता है।
1010
पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का गाना 'राते दिया बुताके पिया क्या क्या किया' भी रातों रात वायरल हो गया था। इस गाने को यूट्यूब क्वीन आम्रापाली दुबे और पवन सिंह पर फिल्माया गया था। इसमे पवन सिंह ने ही गाया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।