अक्षरा के बाद अब भोजपुरी के ये स्टार्स सरकार की मदद के लिए आए आगे, दो ने तो दान की सैलेरी

Published : Apr 01, 2020, 03:26 PM IST

मुंबई. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार ने देशभर में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। इसका सीधा असर दिहाड़ी मजदूरों पर देखने के लिए मिला। लोग शहरों को छोड़कर अपने घरों की ओर पैदल की जाने के लिए तैयार हैं और कुछ लोग तो पहुंच भी गए हैं। ऐसे में गरीबों की हालत को देखते हुए पीएम मोदी ने सभी से डोनेशन की अपील की थी। इसके कुछ घंटे बाद ही बॉलीवुड से साउथ इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स ने राहत कोष में राशि दान की। अब इस नेककाम में भोजपुरी स्टार्स भी पीछे नहीं रहे।

PREV
16
अक्षरा के बाद अब भोजपुरी के ये स्टार्स सरकार की मदद के लिए आए आगे, दो ने तो दान की सैलेरी
प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने में सबसे पहले भोजपुरी से अगर किसी का नाम आता है तो वो हैं अक्षरा सिंह का। अक्षरा सिंह ने सबसे पहले मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख रुपए दान किए थे।
26
निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव ने पीएम राहत कोष में अपनी एक महीने की सैलेरी दान की। यानी कि एक फिल्म से कमाई गई राशि।
36
वहीं, रवि किशन ने भी अपनी एक महीने की सैलेरी पीएम राहत कोष में गरीबों की मदद के लिए दान किए।
46
फिल्मकार व समाजसेवी सौरव कुमार और भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस सीमा सिंह ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपए का अनुदान दिया।
56
भोजपुरी एक्ट्रेस शुभि शर्मा ने बिहार और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 3 लाख का मास्क, सेनेटाइजर और खाना भी बांटा।
66
आम्रपाली दुबे ने ढाई लाख रुपये मदद की घोषणा की है। इसमें से एक लाख रुपये उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में, एक लाख रुपये बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में और 50 हजार रुपये महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का एलान किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories