पत्नी नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस संग निरहुआ ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन तो लोगों ने उठाए रिश्ते पर सवाल

Published : Oct 20, 2020, 03:05 PM ISTUpdated : Oct 21, 2020, 08:39 AM IST

मुंबई. भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी है। ये कपल साथ में अक्सर स्पॉट किए जाता रहा है और दोनों ही स्टार्स सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निरहुआ के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें दोनों साथ में माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। आम्रपाली के साथ ऐसे दिखे निरहुआ...

PREV
16
पत्नी नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस संग निरहुआ ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन तो लोगों ने उठाए रिश्ते पर सवाल

इस दौरान आम्रपाली दुबे ने माता की चुनरी ओढ़ रखी थी और साथ में सिंपल लुक में दिखीं। वहीं, निरहुआ ने गले में गमछा पहन रखा था। दोनों के माथे पर तिलक भी लगा रखा था। इनकी तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
 

26

निरहुआ और आम्रपाली को साथ में देख यूजर ने कमेंट में लिखा,'आपकी ज्यादातर पोस्ट दिनेश लाल यादव के साथ है। क्या बात है?' इसके साथ ही इस जोड़ी की फैंस तारीफ भी कर रहे हैं, लेकिन कमेंट में एक चीज कॉमन देखने के लिए मिली की सभी उनकी आंखों के बारे में जानना चाहते हैं कि वो अब ठीक है या नहीं।

36

बता दें, निरहुआ और आम्रपाली को अक्सर साथ में देखा जाता है, जिससे यूजर ने इनके रिश्ते पर सवाल उठाया है। निरहुआ को कभी भी उनकी पत्नी के साथ इवेंट्स और पार्टी में नहीं देखा गया है। 
 

46

कहा जाता है कि दिनेश लाल यादव यानी की निरहुआ की पत्नी को इवेंट और पार्टी में जाना पसंद नहीं है। इसलिए वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हालांकि, दोनों स्टार्स को ज्यादातर साथ में देखा जाता है, इसके चलते इनके अफेयर और शादी की खबरें मीडिया में आती रहती हैं। 

56

आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी ने 2014 में भोजपुरी में डेब्यू किया था और जोड़ी के अलावा इसी साल आम्रपाली ने भी भोजपुरी अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस को पहली बार निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' में देखा गया था। 

66

2014 से अब तक आम्रपाली और निरहुआ 30 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इस बात का खुलासा एक बार दोनों स्टार्स ने 'कपिल शर्मा शो' में किया था।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories