रियल लाइफ में दो बच्चों के पिता हैं निरहुआ, शादी के 20 साल बाद भी पत्नी रहती है लाइमलाइट से दूर

Published : Feb 02, 2020, 11:50 AM IST

मुंबई. भोजपुरी से राजनीति तक का सफर तय करने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 2 फरवरी, 1979 यूपी के गाजीपुर में हुआ था। निरहुआ आज भले ही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते हैं, लेकिन उनकी लाइफ में काफी संघर्ष रहा है। तब जाकर वो आज इस मुकाम पर हैं। निरहुआ अपने गानों के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।   

PREV
17
रियल लाइफ में दो बच्चों के पिता हैं निरहुआ, शादी के 20 साल बाद भी पत्नी रहती है लाइमलाइट से दूर
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ यूपी के गाजीपुर के छोटे गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं। एक बार निरहुआ की मां ने एक इंटरव्यू बताया था कि निरहुआ रियल लाइफ में दो बेटों के पिता है। आम्रपाली दुबे के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर उन्होंने कहा था कि वे निरहुआ शादीशुदा हैं। वो किसी और के साथ रिलेशनशिप में रह ही नहीं सकते हैं।
27
साल 2000 में निरहुआ ने पत्नी मंशा से शादी की थी। उनसे इनके दो बेटे आदित्य और अमित हैं। वो उनके साथ मुंबई में ही रहते हैं। मंशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। इनकी शादी को 20 साल हो चुके हैं, लेकिन वो लोगों के सामने आना नहीं पसंद करती हैं।
37
निरहुआ ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी पत्नी गांव की हैं। इसलिए वो लोगों के सामने और मीडिया के सामने आना पसंद नहीं करती हैं। वहीं, जब निरहुआ की मां से पूछा गया कि जब उनके बच्चे मुंबई में रहते हैं तो वो यहां क्यों रहती हैं। इस पर उन्होंने बताया था कि खेतीबाड़ी है गांव में और उनका ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए निरहुआ की मां चंद्रावती गांव में ही रहती हैं। हालांकि, वो बच्चों से मिलने मुंबई जाया करती हैं।
47
निरहुआ की शादी को 20 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं। लेकिन, बावजूद इसके उनका नाम पाखी हेगड़े और आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ चुका है। बहुत लोग तो आम्रपाली और पाखी को ही निरहुआ की पत्नी मानते थे।
57
दिनेश का नाम आज भी पाखी से तो नहीं बल्कि आम्रपाली से जोड़ा जाता है। फिल्मों में दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है। दोनों को अक्सर इवेंट्स और शोज में साथ में देखा जाता रहा है।
67
एक बार आम्रपाली ने भी इच्छा जताई थी कि जिसे भी निरहुआ जैसा पति मिलेगा वो बहुत ही सौभाग्यशाली होगा। फिल्मों के अलावा भी दोनों के बीच फोटोज और वीडियोज में शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है। दोनों साथ में अबतक करीब 30 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।
77
फोटो सोर्स-गूगल।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories