Exclusive: आखिर कैसे पड़ा मोनालिसा के पति का नाम विक्रांत? 34 साल बाद हुआ खुलासा, दिलचस्प है कहानी

Published : Feb 17, 2021, 02:23 PM ISTUpdated : Feb 17, 2021, 02:25 PM IST

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। इनसे जुड़ी जानकारी पाने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में एशियानेट न्यूज हिंदी के एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट राहुल यादव ने मोनालिसा के ससुरालवालों से मुलाकात की। इस मुलाकात में कई दिलचस्प बातें सामने आई। इस दौरान विक्रात की मां, चाचा, चचेरी बहन अंजली उर्फ गोलू और गांव के प्राध्यापक राजेंद्र सिंह मिले। ऐसे में राजेंद्र सिंह ने उस किस्से के बारे में बताया कि कैसे विक्रांत का नाम विक्रांत पड़ा। आइए जानते हैं...

PREV
18
Exclusive: आखिर कैसे पड़ा मोनालिसा के पति का नाम विक्रांत? 34 साल बाद हुआ खुलासा, दिलचस्प है कहानी

मोनालिसा के पति और भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सुल्तानपुर गांव से ताल्लुक रखते हैं। अतरौलिया के पटेल स्कूल से उन्होंने 10वीं और 12वीं की। इसके बाद वो एक्टिग सीखने के लिए मुंबई चले गए थे। 
 

28

राजेंद्र सिंह एशियानेट न्यूज हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया, 'विक्रांत सिंह राजपूत के पिता कन्हैया सिंह (जो कि अब धीरेंद्र सिंह के नाम से जाने जाते हैं।) इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और एक्टर थे। पिता के ही नक्शे कदम पर बेटे विक्रांत ने जाने की ठानी।'
 

38

विक्रांत सिंह ने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म 'दुल्हनिया नाच नचाए' से की थी। हालांकि, उन्हें इंडस्ट्री में नेम और फेम फिल्म 'दुल्हा अलबेला' से मिला। इसमें वो मोनालिसा के साथ लीड रोल में नजर आए थे। 
 

48

राजेंद्र सिंह ने विक्रांत का नाम विक्रांत कैसे पड़ा? इसके पीछे की कहानी के बारे में बताया और कहा, 'जब विक्रांत अपनी मां के पेट में थे, तब वो कन्हैया सिंह के साथ घूमने जहाज से गई थीं, जिसका नाम विक्रांत था।'
 

58

'ऐसे में जब वो वहां घूमने विक्रांत जहाज से गए थे, तो वो काफी विशाल था। तभी कन्हैया सिह ने सोच लिया था कि अगर उनके बेटा होगा तो वो उसका नाम विक्रांत ही रखेंगे और उनका ये सपना सच भी हुआ।'
 

68

बता दें कि विक्रांत सिंह राजपूत आज के समय में इंडस्ट्री के जाने माने कालकारों में से एक हैं। वो भोजपुरी के बाद अब 'विद्या' जैसे टीवी सीरियल में काम कर रहे हैं। 

78

इसके अलावा वो 'बिग बॉस' और 'नच बलिए' शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इन दोनों शोज में उन्होंने मोनालिसा के साथ पार्टिसिपेट किया था। 
 

88

बिग बॉस के घर मे मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने शादी की थी। इनकी शादी भी काफी चर्चा में रही थी। इन्हें लोगों ने भला-बुरा भी कहा था, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया था, क्योंकि वो इसे लेकर काफी सीरियस थीं। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories