Published : Mar 29, 2022, 06:49 PM ISTUpdated : Mar 29, 2022, 06:50 PM IST
मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े सितारे काफी फेमस हो चुके हैं। रवि किशन (ravi kishan) से लेकर निरहुआ तक आए दिन ट्रेंड में रहते हैं। भोजपुरी एक्ट्रेसेस भी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस में बॉलीवुड हीरोइनों पर भारी पड़ती दिखाई देती हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी एक्स्ट्रेसेस अपने को-एक्टर पर भी पढ़ाई के मामले में आगे हैं। जिसमें काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह जैसे नाम शामिल हैं। आइए नीचे देखते हैं भोजपुरी स्टार्स कितना पढ़े-लिखे हैं....
काजल राघवानी (kajal raghwani ) भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। वो एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ डांस में भी महारत हासिल की हुई हैं। काजल ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है।
210
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी के सुपरस्टार माने जाते हैं। उनकी फिल्में रिलीज होते ही हिट हो जाती है। एक्टर और सिंगर की भूमिका निभाने वाले निरहुआ ने 12वीं तक की पढ़ाई की है।
310
आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पढ़ाई के मामले में वो निरहुआ से आगे हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं।
410
रवि किशन भोजुपरी में परचम लहराने के बाद बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वो बीजेपी नेता भी हैं। उन्होंने सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई की है।
510
अक्षरा सिंह (akshara singh) एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी फेमस हैं। वो भोजपुरी की महंगी फीमेल एक्ट्रेस हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई 12वीं तक पूरी की। ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के बाद बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।
610
मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस नामों में से एक हैं। वो बीजेपी सांसद भी हैं। मनोज तिवारी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(BHU) से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। उन्होंने हिंदी में ऑनर्स किया है।
710
सिंगर-एक्टर पवन सिंह का बचपन गरीबी में गुजरा। लेकिन अपनी मेहनत के दम पर आज वो भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने चेहरों में शामिल हैं। एक्टर ने 10वीं तक की पढ़ाई की है।
810
भोजपुरी सिनेमा की 'रियल क्वीन'रानी चटर्जी भी पढ़ाई के मामले में कई एक्टर को पीछे छोड़ती हैं। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में अपना ग्रेजुएशन किया है।
910
भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारीलाल यादव ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है। वो 10वीं पास हैं।
1010
मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी फिल्मों से निकलकर वो हिंदी टीवी सीरियल और शो में नजर आने लगी हैं। उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। ग्लैमरस दिखने वाली अदाकारा संस्कृत से अपना ग्रेजुएशन किया है।