पति के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने निकलीं मोनालिसा, साथ में ननद भी आई नजर

Published : Dec 31, 2019, 04:18 PM IST

मुंबई. देशभर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की धूम है। हर कोई 2019 के जाने और 2020 के आने का इंतजार कर रहा है। नए साल के वेलकम करने और उसका जश्न मनाने के लिए कई लोग ट्रिप पर भी जा चुके हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक विदेश के लिए निकल चुके हैं। वहीं, भोजपुरी से मोनालिसा की पति के साथ कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है।

PREV
17
पति के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने निकलीं मोनालिसा, साथ में ननद भी आई नजर
इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'न्यू ईयर वाइब्स।' इन तस्वीरों में नेचर के साथ ग्रीनरी और पहाड़ियों के बीच देखने के लिए मिल रही है।
27
मोनालिसा और विक्रांत सिंह के अलावा उनके साथ इस ट्रिप पर एक्ट्रेस ननद रिया सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में जहां मोनालिसा शॉर्ट ड्रेस में नए साल के स्वागत में उत्साहित दिखाई दे रही हैं। वहीं, विक्रांत सिंह बेहद कूल मूड में ड्रिंक के साथ नजर आ रहे हैं।
37
बता दें, मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत के साथ दो साल पहले 2017 में बिग बॉस के घर में शादी की थी। इनकी शादी काफी चर्चा में रही थी और लोगों ने इनके रिश्ते पर सवाल भी खड़ा किया था कि इस कपल ने शो में पैसों के लिए शादी की है। हालांकि, बाद में मोनालिसा ने इन सभी खबरों को एक सिरे से ही नकार दिया था।
47
आज शादी के दो साल बाद भी मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत के बीच पहले की तरह ही प्यार देखने के लिए मिलता है। फैंस इनकी जोड़ी को एक साथ काफी पसंद करते हैं।
57
बहरहाल, अगर मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों टीवी शो 'नजर' में एक नेगेटिव रोल प्ले कर रही हैं। इनके किरदार को फैंस काफी पसंद भी करते हैं।
67
मोनालिसा ने काफी समय से भोजपुरी से दूरियां बनाई हुई है। लेकिन, उनके पति भोजपुरी में ही काम कर रहे हैं। आखिरी बार उन्हें निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' में देखा गया था।
77
फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories