ना रंग ना गुलाल बचपन में कीचड़ से होली खेला करते थे पवन सिंह, एक्टर ने शेयर किया किस्सा

Published : Mar 08, 2020, 01:57 PM IST

मुंबई. जहां पूरे देश में होली की तैयारियां शुरू हो गई है, वहीं इसकी सेलेब्स के बीच भी जबरदस्त धूम देखने के लिए मिल रही है। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने होली को लेकर बातचीत की है और इपने बचपन के किस्सों को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वो बचपन में ना रंग ना गुलाल बल्कि कीचड़ से होली खेला करते थे। 

PREV
18
ना रंग ना गुलाल बचपन में कीचड़ से होली खेला करते थे पवन सिंह, एक्टर ने शेयर किया किस्सा
पवन सिंह ने इंटरव्यू में पुरानी यादों को शेयर करते हुए कहा, मेरा मानना है होली का त्यौहार ना सिर्फ रंगों का त्योहार है बल्कि आपसी मिलन का भी त्योहार है। इस दिन खूब सारी मस्ती, रंग, भांग दोस्तों के साथ मस्ती करते हैं।
28
इसके साथ ही पवन सिंह कहते हैं कि रंग, ठंडाई, पिचकारी, मिठाई, गुझिया के बिना होली संभव ही नहीं है। मस्ती करना, छेड़छाड़ करना एक दूसरे पर रंग लगाना गले लगाना भाईचारे को दिखाता है।
38
पवन सिंह ने होली के मौके पर कहा कि अगर किसी को होली खेलने से आपत्ति है तो उसके साथ जबरदस्ती ना करें। हंसी मजाक में किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं। एक्टर का कहना है कि वह अपने दोस्तों के लिए अभी भी पवनवा ही हैं।
48
पवन सिंह से जब उनके बचपन के किस्से को लेकर पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि उन्होंने कीचड़ वाली होली बहुत खेली है। जिसकी वजह से सारे बच्चे सुबह उठकर पहले ही तेल लगा कर तैयार हो जाते थे, ताकि होली का रंग और कीचड़ आसानी से निकल जाए।
58
पवन सिंह ने इस बार की होली को लेकर कहा कि वो हमेशा की ही तरह इस बार भी अपनी होली परिवार वालों के साथ ही मनाएंगे।
68
पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान भी कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में ही कर दिया था। उन्हें बचपन से ही गायिकी का शौक था। उनका पहला एल्बम 'ओढ़निया वाली' था।
78
पवन सिंह को नेम और फेम दोनों ही 'लगावेलू लिपिस्टिक' से मिला था। उनके इस गाने को विदेशों में भी पसंद किया जाता है। अब अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में उनका सॉन्ग 'कमरिया हिला रही है' रिलीज किया गया था।
88
इस गाने को भी फैंस से उतना ही प्यार मिला, जितना की उनके हर गाने को दिया जाता है। इस वीडियो सॉन्ग से उन्होंने हिंदी वीडियो में डेब्यू किया है। अब इन दिनों उनके बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा भी जोरों पर है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories