कभी रंग और गुलाल से नहीं बल्कि यूं होली खेलते थे पवन सिंह, आज भी गांव संग बिताए पलों को करते हैं याद

Published : Mar 29, 2021, 10:00 AM IST

मुंबई. देशभर में आज यानी की 29 मार्च सोमवार को होली का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस के एक बार फिर से बढ़ते प्रकोप के कारण सरकार एकदम सख्त है। ऐसे में राज्यों के लोगों के घर में ही होली मनाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह के होली मिलन समारोह को आयोजित करने पर भी बैन लगाया गया है। इसी बीच होली के मौके पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का एक बचपन का पुराना किस्सा वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने बचपन के दिनों को काफी याद कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है वो किस्सा...  

PREV
17
कभी रंग और गुलाल से नहीं बल्कि यूं होली खेलते थे पवन सिंह, आज भी गांव संग बिताए पलों को करते हैं याद

पवन सिंह ने इंटरव्यू में पुरानी यादों को शेयर करते हुए कहा था कि उनका मानना है होली का त्यौहार ना सिर्फ रंगों का त्योहार है बल्कि आपसी मिलन का भी त्योहार है। इस दिन खूब सारी मस्ती, रंग, भांग दोस्तों के साथ मस्ती करते हैं।

27

इसके साथ ही पवन सिंह ने कहा था कि रंग, ठंडाई, पिचकारी, मिठाई, गुझिया के बिना होली संभव ही नहीं है। मस्ती करना, छेड़छाड़ करना एक दूसरे पर रंग लगाना गले लगाना भाईचारे को दिखाता है।

37

पवन सिंह ने होली के मौके पर कहा था कि अगर किसी को होली खेलने से आपत्ति है तो उसके साथ जबरदस्ती ना करें। हंसी मजाक में किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं। एक्टर का कहना था कि वह अपने दोस्तों के लिए अभी भी पवनवा ही हैं।

47

वहीं, पवन सिंह से उनके बचपन से जुड़े किस्से को लेकर पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि उन्होंने कीचड़ वाली होली बहुत खेली है। जिसकी वजह से सारे बच्चे सुबह उठकर पहले ही तेल लगा कर तैयार हो जाते थे, ताकि होली का रंग और कीचड़ आसानी से निकल जाए। वो बचपन में बिताए उन हर पलों को याद करते हैं, जो उन्होंने कभी दोस्तों और परिवार के साथ बिताए थे।

57

बहरहाल, कोरोना के चलते इस बार आम जन से लेकर स्टार्स तक अपने घरों में परिवार के साथ होली मनाएंगे। अगर पवन सिंह के करियर की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में ही कर दिया था। उन्हें बचपन से ही गायिकी का शौक था। उनका पहला एल्बम 'ओढ़निया वाली' था।

67

पवन सिंह को नेम और फेम दोनों ही 'लगावेलू लिपिस्टिक' से मिला था। उनके इस गाने को विदेशों में भी पसंद किया जाता है। अब अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में उनका होली सॉन्ग 'बबुनी तेरे रंग में' रिलीज किया गया था।
 

77

इस गाने को भी फैंस से उतना ही प्यार मिला, जितना की उनके हर गाने को दिया जाता है। इस वीडियो सॉन्ग उनके साथ वेबसीरीज 'आश्रम' फेम एक्टर त्रिधा चौधरी हैं।

Recommended Stories