'लिट्टी-चोखा' के पोस्टर रिलीज इवेंट से गायब दिखीं काजल राघवानी, नहीं खत्म हुआ खेसारी संग विवाद

मुंबई. खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर फिल्म 'लिट्टी चोखा' का पहला पोस्टर आज यानी की 24 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली है। इस मौके पर मूवी की टीम मौजूद थी, लेकिन इवेंट काजल राघवानी नहीं दिखीं। एक्ट्रेस का अपनी ही फिल्म के इवेंट में नहीं शामिल होना दिखा रहा है कि अभी इनके बीच विवाद खत्म नहीं हुआ है। खेसारी और काजल का दिखा देहाती अंदाज...
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2021 10:02 AM IST

17
'लिट्टी-चोखा' के पोस्टर रिलीज इवेंट से गायब दिखीं काजल राघवानी, नहीं खत्म हुआ खेसारी संग विवाद

काजल राघवानी भले ही पोस्टर रिलीज इवेंट में शामिल नहीं हुई हैं, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'लिट्टी चोखा' का पोस्टर जरूर शेयर किया है। इसमें दोनों ही कलाकार देहाती लुक में जच रहे हैं। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'प्यार और सपोर्ट करते रहिए, साथ ही दुआएं भी देते रहिए। जल्द रिलीज की जाएगी।' 

27

वहीं, खेसारीलाल ने काजल राघवनी की गैरमौजूदगी पर कहा कि वो इस वक्त यहां (शहर में) नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 'काजल इस वक्त यहां नहीं हैं, उन्हें खुद को भी बाहर जाना है। लेकिन, फिल्म का पोस्टर रिलीज करना था, तो उन्होंने आज का दिन चुना।' 
 

37

खेसारी ने आगे कहा कि 'ऐसा नहीं है कि काजल अगर यहां होती तो टीम के साथ नहीं होती। वो फिल्म की अहम सदस्य हैं।' वहीं, खेसारी ने काजल के साथ 'लिट्टी चोखा' को दोनों की लास्ट फ‍िल्म होने की बात को भी खारिज कर दिया। खेसारीलाल यादव ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है।

47

खेसारी ने इवेंट में काजल की उस बात का भी जवाब दिया, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा था कि उनका स्टारडम पवन सिंह की वजह से है। खेसारी ने कहा कि 'ऐसा कुछ भी नहीं है। ना उन्होंने किसी को बनाया और ना पवन भइया ने किसी को बनाया।' 
 

57

'क्योंकि अगर ऐसा होता तो वो लोग कितनी अदाकारा के साथ काम करते हैं, वो सब क्यों नहीं बन गए। दरअसल, कलाकारों को ऑडियंस ने बनाया है। काजल शायद ये बात भूल गईं। आगे भी वो या हम सभी ऑडियंस की बदौलत ही चलेंगे। काजल के स्टारडम में उनकी मेहनत है।'

67

बता दें कि फिल्म 'लिट्टी चोखा' बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है। इसे 9 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। इस फ‍िल्म में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश हैं। 

77

फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म में संगीत ओम झा ने दिए हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos