क्या गुपचुप तरीके से इस एक्ट्रेस संग खेसारी लाल यादव ने कर ली शादी ? एक्टर ने बताया सच

मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव 2012 में इंडस्ट्री में आए थे। उन्होंने फिल्म 'साजन चले ससुराल' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ स्मृति सिन्हा ने लीड रोल प्ले किया था। इसमें खेसारी की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। फिल्मों के अलावा एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 26, 2020 11:26 AM IST / Updated: Mar 01 2020, 12:13 PM IST

19
क्या गुपचुप तरीके से इस एक्ट्रेस संग खेसारी लाल यादव ने कर ली शादी ? एक्टर ने बताया सच
खेसारी लाल यादव की इंडस्ट्री में काजल राघवानी के साथ हिट मानी जाती है। अधिकतर फिल्मों में दोनों का साथ में काम करते हुए देखा जाता रहा है। ऐसे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि दोनों स्टार्स केवल फिल्म के लिए लवर्स और पति पत्नी का रोल प्ले करते थे।
29
लोगों को लगता है कि खेसारी और काजल राघवानी असल जिंदगी में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में खेसारी का सोशल मीडिया पर एक इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो काजल और अपनी रिलेशनशिप की खबरों पर जवाब दे रहे हैं।
39
खेसारी लाल यादव से जब इंटरव्यू में काजल के साथ रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया कि फैंस उनसे सवाल करते हैं कि वो दोनों शादी कब करेंगें? क्या दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है? तो इस पर एक्टर ने बड़े ही आसानी से जवाब और मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि स्टार्स से सवाल पूछना फैंस का अधिकार है।
49
खेसारी ने रिलेशनशिप और शादी की खबरों को लेकर कहा, 'मैं तो रोज शादी कर करता हूं, मेरी हजारों एक्ट्रेस पत्नियां हैं, बस फिल्म में।' इसके साथ ही उन्होंने ने काजल के साथ रिलेशनशिप पर कहा कि वो बहुत अच्छी कलाकार हैं।
59
जब दो लोग साथ में काम करते हैं तो लोगों को लगता है कि ऐसा हो सकता है, लेकिन उनके साथ ऐसा कुछ भी नहीं है। खेसारी बताते हैं कि वो स्टारडम हासिल करने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के भविष्य को खराब नहीं कर सकता है वो भी सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए।
69
खेसारी बताते हैं कि काजल राघवानी और वो अच्छे दोस्त हैं और इसके अलावा उनके बीच में कुछ भी नहीं है। बता दें, काजल राघवानी और खेसारी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इनकी जब भी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो धमाल मचा जाती है।
79
फिल्मों में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच शानदार कैमिस्ट्री भी देखने के लिए मिलती है, जो कि फैंस बहुत पसंद करते हैं। खेसारी कहते हैं कि लोगों को एंटरटेन करने के लिए उन्हें जितनी शादी करनी पड़ेगी वो करेंगे सिर्फ फिल्म में।
89
बहरहाल, खेसारी रियल लाइफ में दो बच्चों के पिता है। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी कृति भोजपुरी में फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' से भी डेब्यू कर चुकी हैं। इसके लिए कृति को अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। खेसारी की असल वाइफ का नाम चंदा है, जो कि लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
99
खेसारी लाल यादव का परिवार। बच्चे और पत्नी।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos