ऐसे खड़ी हुई है पैसा बरसाने वाली भोजपुरी इंडस्ट्री, इन सिंगर्स ने सींचा है अपने खून पसीने से

Published : Nov 24, 2020, 03:18 PM ISTUpdated : Nov 24, 2020, 03:19 PM IST

मुंबई. भोजपुरी सिनेमा आज आसमान की बुलंदियों को छू रहा है। इसका श्रेय उन सभी भोजपुरी स्टार्स को जाता है, जिन लोगों ने भोजपुरी इंडस्ट्री की स्थापना की। भोजपुरी उत्तर प्रदेश और बिहार में बोली जाने वाली एक क्षेत्रीय भाषा है। अब लगभग सभी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और लोकगीत बनाए जाते हैं, जिसे यूट्यूब पर और क्षेत्रीय टीवी चैनल्स पर देखा जाता है। भोजपुरी को कुछ इसी तरह ही प्रमोट किया जाता है। लेकिन भोजपुरी की मांग सभी क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों से अधिक मांग है और इसे सबसे अधिक देखा भी जाता है। कैसे खड़ी हुई इंडस्ट्री...

PREV
15
ऐसे खड़ी हुई है पैसा बरसाने वाली भोजपुरी इंडस्ट्री, इन सिंगर्स ने सींचा है अपने खून पसीने से

जब हम भोजपुरी इंडस्ट्री की स्थापना की बात करते हैं तो उन सभी गीतकार को याद करते हैं, जो कभी भोजपुरी में एलबम गाते थे। सभी गीतकार धीरे-धीरे एलबम निकालते गए और फिर सबसे पहले गीतकार मनोज तिवारी, जो कि भोजपुरी फिल्मों में आए और इस क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में अपना सहयोग दिया है। भोजपुरी सिनेमा का मुख्य क्षेत्र बिहार है।
 

25

भोजपुरी की पहली फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' विश्वनाथ शाहाबादी द्वारा 1961 में प्रदर्शित की गई थी। इस सिनेमा में कुछ वर्षों से अधिक बढ़ोत्तरी हुई है। 

35

भोजपुरी की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' को माना जाता है। इस फिल्म में मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में थे। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का लगभग 2000 करोड़ का उद्योग है।

45

भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और एक्ट्रेस आज सोशल मीडिया का जमकर उपयोग करते हैं। यूट्यूब पर आज हर वीडियो और फिल्मों को आसानी से देखा जाता है। आज लगभग सभी अभिनेताओं का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। हालांकि, भोजपुरी सिनेमा आज भी विकास की प्रक्रिया में है। लेकिन, फिल्मों में काफी हद तक क्वालिटी और स्टोरीज में बदलाव आया है। 

55

भोजपुरी सिनेमा में लगभग सभी एक्टर गायक भी हैं, जो अपनी फिल्मों लगभग सभी गीत गाते हैं। दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी, रितेश पांडे उभरते हुए स्टार सिंगर और एक्टर, चिंटू सिंह, पवन सिंह और रवि किशन। बता दें कि रवि किशन भोजपुरी के ऐसे एक्टर है जो बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories