शादी से पहले होने वाले पति के साथ 9 साल तक लिव इन में रहीं मोनालिसा फिर बिग बॉस में रचाया ब्याह

Published : May 31, 2020, 02:27 PM IST

मुंबई. भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास इन दिनों लॉकडाउन में पति के साथ घर में ही टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। ऐसे में एक्टर और एक्ट्रेस से जुड़े किस्से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। मोनालिसा आज भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने के बाद अब हिंदी टीवी सीरियल्स में सफलता हासिल करने की राह पर हैं। फिल्मों और टीवी सीरियल्स के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। 

PREV
16
शादी से पहले होने वाले पति के साथ 9 साल तक लिव इन में रहीं मोनालिसा फिर बिग बॉस में रचाया ब्याह

मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत से 2017 में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में शादी की थी। इसमें भोजपुरी की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। इनकी शादी काफी लाइमलाइट में भी रही थी। लोगों ने इनकी शादी पर सवाल भी उठाया था कि उन्होंने पैसों के लिए टीवी पर शादी की है। 

26

हालांकि, एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने आकर खुलकर इस मामले पर बात की थी और जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने ये शादी पैसों के लिए नहीं की है। बल्कि वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इसके अलावा लोगों ने शादी जल्दी टूट जाने की भी बात कही थी, लेकिन आज भी इनकी शादी अच्छी चल रही हैं और फैंस दोनों को साथ में पसंद भी करते हैं। 
 

36

बहरहाल, मोनालिसा शादी से पहले विक्रांत सिंह राजपूत के साथ 9 सालों तक रिलेशनशिप में रही थीं। इनकी मुलाकात 2008 में फिल्म 'दुल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां आईं। 

46

मोनालिसा करियर के शुरुआती दिनो में एक तलाकशुदा शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि वो उसके साथ 6 सालों तक लिव इन में रही थीं। 

56

मोनालिसा के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी उम्र से काफी बड़े शख्स मदन के साथ कई फोटोज हैं। बता दें, मदन के साथ ही वे कोलकाता से मुंबई आई थीं। मुंबई में उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने के बाद भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया। भोजपुरी सिनेमा में पहचान बनने में मदन ने ही उनकी मदद की थी।  
 

66

मदन पहले से तलाकशुदा थे। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और मुंबई में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। हालांकि, इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। लगभग 6 साल साथ रहने के बाद, इनके बीच अनबन हुई और लव-स्टोरी का दि एंड हो गया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories