कभी पहली फिल्म के लिए महज इतने रुपए मिले थे मोनालिसा के पति को, अब चार्ज करते हैं लाखों

Published : Jul 29, 2020, 02:16 PM IST

मुंबई. भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत मोनालिसा के साथ ही की थी और उसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इनकी शादी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में हुई थी, जिसके बाद विक्रांत ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में बात की थी। एक्टर यूपी के आजमगढ़ से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत 2005 में की थी।

PREV
17
कभी पहली फिल्म के लिए महज इतने रुपए मिले थे मोनालिसा के पति को, अब चार्ज करते हैं लाखों

विक्रांत ने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिताजी कन्हैया सिंह हिंदी सिनेमा में काम कर चुके हैं। उन्होंने साइड रोल निभाकर शुरुआत की थी, फिर डायरेक्शन और प्रॉडक्शन में आ गए। विक्रांत जब स्कूल में थे तो अक्सर लोग और स्कूल के टीचर उन्हें कहते थे कि ये तो बड़ी इश्टाइल मारता है, खुद को एक्टर समझता है। उन पर एक्टर का तमगा स्कूल से ही लग गया था। 

27

विक्रांत ने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिताजी कन्हैया सिंह हिंदी सिनेमा में काम कर चुके हैं। उन्होंने साइड रोल निभाकर शुरुआत की थी, फिर डायरेक्शन और प्रॉडक्शन में आ गए। विक्रांत जब स्कूल में थे तो अक्सर लोग और स्कूल के टीचर उन्हें कहते थे कि ये तो बड़ी इश्टाइल मारता है, खुद को एक्टर समझता है। उन पर एक्टर का तमगा स्कूल से ही लग गया था। 

37

उन्होंने मुंबई में मशहूर नमित कपूर एक्टिंग क्लास ज्वॉइन की। इसी दौरान उनकी मुलाकात डायरेक्टर अजय सिन्हा से हुई। वो तब अपनी फिल्म 'दुल्हनिया नाच नचावे' के लिए कास्टिंग कर रहे थे। उन्होंने उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया और उनका सिलेक्शन हो गया। यह विक्रांत की पहली फिल्म थी जो 2005 में रिलीज हुई थी।

47

विक्रांत बताते हैं कि जब वो इंडस्ट्री में नए थे तो लीड रोल में होने के बावजूद उन्होंने शुरुआत से फीस वगैराह की बात नहीं की थी। शूटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन उन्हें एक पैसा तक नहीं मिला था। फिल्म रिलीज के बाद एक दिन अजय ने उन्हें 11 हजार रु. कैश दिए। वही उनकी पहली कमाई थी। वो फिल्म हिट रही और उनका करियर भी चल पड़ा।

57

विक्रांत बताते हैं कि वो आज भी फिल्म साइन करने से पहले फीस पर बातें नहीं करते। उनका फोकस अच्छी एक्टिंग और फिल्म को हिट करवाने पर रहता है। अगर फिल्म अच्छी चलेगी तो उन्हें भी आगे काम मिलता रहेगा (हंसते हुए)। फिल्म के लिए फीस को लेकर विक्रांत ने कहा था कि उन्हें अच्छी फिल्मों के लिए 25-30 लाख रुपए मिल जाते हैं। फिल्मों में आने से पहले उनके पास एक साइकिल और एक राजदूत बाइक थी। आज उनका मुंबई में घर है और हुंडई क्रेटा से चलते हैं।

67

मोनालिसा के साथ रिलेशनशिप को लेकर विक्रांत का कहना था कि उन दोनों ने साथ में पहली बार फिल्म 'दूल्हा अलबेला' में साथ में काम किया था। वो काफी रोमांटिक फिल्म थी। उसी के सेट्स पर उनकी भी कैमिस्ट्री बन गई। शूटिंग खत्म होने के 3 महीने बाद वो दोनों एक घर में शिफ्ट हो गए थे। दोनों 9 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन दोनों की फैमिली ने कभी भी इसे नेगेटिव नहीं लिया। लोग कहते थे कि रिश्ता टूट जाएगा, शादी नहीं होगी, लेकिन इससे उनकी रिलेशनशिप पर कभी कोई असर नहीं हुआ। विक्रांत को समझ नहीं आता था कि उन्हें शादी के लिए कैसे प्रपोज करें। बिग बॉस पर उन्हें प्लेटफॉर्म मिला और उनकी लव स्टोरी इंडियन टेलीविजन पर हिट हो गई।
 

77

विक्रांत कहते हैं कि मोनालिसा काफी सीधी हैं। वो लोगों की बनावटी बातें नहीं समझ पातीं। एक्टर कहते हैं कि वो आजमगढ़िया हैं, लोगों की पॉलिटिक्स समझ जाते हैं। एक्ट्रेस को भी वो समय-समय पर अलर्ट करते रहते हैं। सलमान खान ने भी बिग बॉस में कहा था कि वो एक दूसरे के लिए बने हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories