मोनालिसा के साथ रिलेशनशिप को लेकर विक्रांत का कहना था कि उन दोनों ने साथ में पहली बार फिल्म 'दूल्हा अलबेला' में साथ में काम किया था। वो काफी रोमांटिक फिल्म थी। उसी के सेट्स पर उनकी भी कैमिस्ट्री बन गई। शूटिंग खत्म होने के 3 महीने बाद वो दोनों एक घर में शिफ्ट हो गए थे। दोनों 9 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन दोनों की फैमिली ने कभी भी इसे नेगेटिव नहीं लिया। लोग कहते थे कि रिश्ता टूट जाएगा, शादी नहीं होगी, लेकिन इससे उनकी रिलेशनशिप पर कभी कोई असर नहीं हुआ। विक्रांत को समझ नहीं आता था कि उन्हें शादी के लिए कैसे प्रपोज करें। बिग बॉस पर उन्हें प्लेटफॉर्म मिला और उनकी लव स्टोरी इंडियन टेलीविजन पर हिट हो गई।