Published : Feb 11, 2020, 11:44 AM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 12:00 PM IST
मुंबई. मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास भोजपुरी में अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। 10 फरवरी को मोनालिसा की ननद रिया सिंह की शादी वारणसी में बड़ी धूम-धाम से की गई। इस दौरान मोनालिसा के पति ने विक्रांत सिंह ने ही बहन की शादी की सभी रस्में की, उन्होंने पिता की कमी को महसूस नहीं होने दिया।
रिया की शादी से पहले हल्दी सेरेमनी भी उनके पैतृक आवास आजमगढ़ के अतरौलिया में रखी गई थी। इस दौरान मोनालिसा के ससुराल वाले एक ही फ्रेम में नजर आए थे।
212
हल्दी सेरेमनी में मोनालिसा नहीं दिखी थीं, लेकिन उन्होंने शादी में आकर महफिल लूट ली। वो शादी में सेंटर ऑफ अटरेक्शन थीं।
312
बता दें, मोनालिसा ननद रिया को अपनी बहन और दोस्त की तरह ही मानती हैं। दोनों साथ में एक शानदार बॉन्ड शेयर करती हैं। एक बार एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने बताया था कि वो रिया को ननद नहीं बहन और दोस्त की तरह मानती हैं। एक्ट्रेस उनके साथ अपनी हर बात शेयर करती हैं।
412
बहरहाल, मोनालिसा के पति विक्रांत ने ही अपनी बहन की शादी में सभी रीति-रिवाजों और रस्मों को पूरा किया। एक्टर ने बहन की शादी बहुत ही धूम धाम से की।
512
विक्रांत ने ही बहन रिया का कन्यादान किया और साथ ही शादी से पहले हल्दी सेरेमनी की भी रस्म निभाई। उन्होंने पिता की कमी को बहन को महसूस नहीं होने दी।
612
विक्रांत ने रिया की शादी में ब्लू कलर की शेरवानी पहनी थी। इस ड्रेस में वो राजपुताना अंदाज में नजर आए थे। उन्होंने इस दौरान की फोटोज भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।
712
रिया को सिंदूर लगाते गौरव रघुवंशी।
812
बता दें, विक्रांत सिंह राजपूत भी भोजपुरी एक्टर हैं। वो आखिरी बार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' में नजर आए थे। इसके अलावा विक्रांत मोनालिसा के साथ टीवी रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी नजर आ चुके हैं।
912
बहन का कन्यादान करते मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत।
1012
विक्रांत सिंह ने पूरी की बहन की शादी की सारी रस्में।
1112
रिया को सिंदूर लगाते हुए गौरव रघुवंशी।
1212
स्टेज पर जाते हुए रिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।