मुंबई. भोजपुरी से हिंदी टीवी सीरियल्स तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा का पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने पति की हड्डियां तोड़ने की बात कह रही हैं। दरअसल, इन दिनों लॉकडाउन की वजह से स्टार्स घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
वहीं, मोनालिसा पति विक्रांत सिंह के साथ घर पर टाइम स्पेंड कर रही हैं। ऐसे में वो वक्त को काटने के लिए पति के साथ टिक टॉक बना रही हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।
210
इस टिक टॉक में मोनालिसा के पति विक्रांत किसी के साथ फोन पर चैट करते हैं तो बगल में बैठी एक्ट्रेस उनसे पूछती हैं कि वो किससे बात कर रहे हैं।
310
तो इतने में विक्रांत घबरा जाते हैं और डर की वजह से कुछ नहीं बोलते हैं। ऐसे में मोनालिसा उन्हें कहती हैं अगर उनका दिल टूटा तो उनकी हड्डियां भी टूटेंगी।
410
बता दें, मोनालिसा और विक्रांत की जोड़ी भोजपुरी की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। इनकी शादी बिग बॉस के घर में हुई थी और ये काफी चर्चा में भी रही थी।
510
आज इनकी शादी के भले ही 3 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन दोनों साथ में शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं और आज भी एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।
610
विक्रांत सिंह भी भोजपुरी एक्टर हैं। उन्होंने मोनालिसा के साथ 'दुल्हा अलबेला' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो टीवी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी नजर आ चुके हैं।
710
मोनालिसा 'नजर 2' और विक्रांत सिंह 'विद्या' टीवी सीरीयल में काम कर रहे हैं, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से इसकी शूटिंग को अभी रोक दिया गया है।
810
मोनालिसा ने भोजपुरी में निरहुआ, पवन सिंह, मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। अब वो बॉलीवुड में भी डेब्यू का मन बना रही हैं।
910
पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मोनालिसा।
1010
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।