शादी की सालगिरह पर पति के साथ सिद्धिविनायक पहुंचीं मोनालिसा, जोड़ी सलामती के लिए की कामना

मुंबई. भोजपुरी से लेकर हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शुक्रवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट की। मोनालिसा ने इस दिन को खास बनाने के लिए पति के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान की फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 18, 2020 3:32 AM IST

18
शादी की सालगिरह पर पति के साथ सिद्धिविनायक पहुंचीं मोनालिसा, जोड़ी सलामती के लिए की कामना
पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ फोटो शेयर करने के साथ ही मोनालिसा ने कैप्शन लिखा है, 'सिद्धिविनायक जी की कृपा सदा हमारे ऊपर बनी रहे।'
28
मोनालिसा ने दर्शन के दौरान ब्लू कलर का सूट सलवार पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर टीका और मंगलसूत्र भी कैरी किया था। वहीं, विक्रांत सिंह कैजुअल ड्रेस में दिखे।
38
मोनालिसा और विक्रांत की शादी को भले ही आज तीन साल हो चुके हैं, लेकिन इनके बीच में प्यार अभी भी कम नहीं हुआ है। कई मौकों पर दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिलती है।
48
मोनालिसा और विक्रांत ने बिग बॉस के सीजन 10 में 2017 में शादी की थी। इस शो का दोनों ही हिस्सा थे। जब दोनों ने शो में शादी की तो इनकी शादी को लेकर लोगों ने सवाल भी खड़े किए।
58
लेकिन, एक्ट्रेस ने सभी अफवाहों को गलत बताते हुए कहा कि दोनों सच में शादी करना चाहते थे क्योंकि वे एक-दूसरे से प्यार करते थे। मोनालिसा और विक्रांत की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है।
68
मोनालिसा की शादी में बिग बॉस में रवि किशन, निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे जैसे तमाम भोजपुरी स्टार्स शामिल हुए थे।
78
बहरहाल, मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों टीवी सीरियल 'नजर' में काम कर रही हैं। इसमें वो एक नेगेटिव रोल प्ले कर रही हैं। इनके रोल को दर्शकों से काफी प्यार भी मिल रहा है।
88
इसके अलावा मोनालिसा वूट के शो 'विगो कॉमेडी महासभा' का भी हिस्सा हैं। इस शो को मोनालिसा ही इन दिनों होस्ट कर रही हैं।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos