बर्थडे से एक दिन पहले दुल्हन की तरह सजीं मोनालिसा, पति देख हो गया इमोशनल

Published : Nov 20, 2019, 05:02 PM IST

मुंबई. भोजपुरी से हिंदी टीवी सीरियल तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा 21 नवंबर को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। मोनालिसा का जन्म 21 नवंबर 1982 को कोलकाता में हुआ था। ऐसे में बर्थडे से एक दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दुल्हन के जोड़े में फोटोज शेयर की है, जिसे उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।

PREV
17
बर्थडे से एक दिन पहले दुल्हन की तरह सजीं मोनालिसा, पति देख हो गया इमोशनल
मोनालिसा इन दिनों हिंदी टीवी सीरियल 'नजर' में नेगेटिव रोल प्ले कर रही हैं। इसमें वो मोहाना 'डायन' का किरदार निभा रही हैं। ऐसे में शो में उनकी शादी हो रही है, जिसके लिए उन्होंने फोटोशूट कराया है और इसमें वो दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं।
27
फोटो को शेयर करने के साथ मोनालिसा ने कैप्शन लिखा, 'मोहाना की शादी.... आइएगा जरूर।' इसके साथ ही एक्ट्रेस की फोटो देखकर उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत का शानदार रिएक्शन देखने के लिए मिला। विक्रांत ने दिलवाली इमोजी के साथ एक KISS वाली इमोजी शेयर की है।
37
बता दें, मोनालिसा ने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत पति विक्रांत के साथ फिल्म 'दुल्हा अलबेला' से की थी। इस मूवी से विक्रांत सिंह ने भी भोजपुरी में डेब्यू किया था।
47
मोनालिसा और विक्रांत एक साथ 'नच बलिए' जैसे कई शोज में साथ में नजर आ चुके हैं। दोनों की लाइफ के साथ शादी भी खूब चर्चित रही थी। विक्रांत और मोनालिसा ने 'बिग बॉस' घर में शादी की थी। शो में इनकी शादी काफी विवादित रही थी।
57
मोनालिसा ने भोजपुरी में रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं उनके पति विक्रांत की बात की जाए तो यूपी के आजमगढ़ में जन्मे विक्रांत आखिरी बार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' में नजर आए थे।
67
बता दें, मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा कई भाषाओं महारष्ट्र, बंगाली और बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी में खूब नाम कमाने के बाद उन्होंने हिंदी टीवी सीरियल की ओर रुख किया और 'नजर' से सभी के दिल पर राज करने लगीं।
77
इन फोटोज में मोनालिसा ने मांग टीका, हैवी नेकलेस, हाथ में चूड़ा और लाइट ऑरेंज कलर में लहंगा कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने इस दौरान न्यूड मेकअप किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories