मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों पति विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) के साथ मालदीव्स (Maldives) में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। मोनालिसा ने मालदीव्स के खूबसूरत बीच और समंदर में अठखेलियां करते हुए कई फोटोज शेयर की हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो शॉर्ट ड्रेस में क्रूज पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान मोनालिसा का लुक बेहद गॉर्जियस है। दो चोटी, कानों में बड़े-बड़े ईयररिंग्स के साथ ब्लू गॉगल में मोना बेहद हॉट लग रही हैं।
एक दूसरी फोटो में मोनालिसा मालदीव के बीच पर रेड एंड ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, सिंगल ड्रेस में उन्होंने मालदीव से अपनी कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद हॉट लुक में नजर आ रही हैं।
29
मोनालिसा ने मालदीव वेकेशन की फोटोज शेयर करते हुए लिखा- अच्छी वाइब्स की फीलिंग्स आ रही है। मोना की तस्वीरें देख सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। किसी ने उनके लुक को गॉर्जियस तो किसी ने स्टनिंग बताया।
39
बता दें कि इस ट्रिप पर मोनालिसा के साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी हैं। ट्रिप से वापसी के दौरान भी मोनालिसा ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो पति के साथ दिख रही हैं। इन फोटोज के साथ मोना ने लिखा- बाय-बाय मालदीव्स, शानदार सफर के बाद अब हमलोग अपनी जादुई ट्रिप को यहीं पर खत्म कर रहे हैं।
49
मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियलों में भी काम किया है। मोनालिसा ने टीवी शो नजर में डायन का किरदार निभाया था, जिसमें उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। वे रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। मोनालिसा ने कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में ही अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी, जो उस दौरान काफी चर्चा में रही थी।
59
मोनालिसा और विक्रांत की पहली मुलाकात 2008 में फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। इसकी शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कब ऑफ-स्क्रीन भी नजर आने लगी इन्हें खुद पता नहीं चला। फिल्म का शेड्यूल खत्म होते ही मोनालिसा और विक्रांत काफी दुखी हो गए थे।
69
दोनों के लिए एक-दूसरे के बिना रहना मुश्किल हो गया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर दिया था और कुछ सालों तक दोनों लिव इन में भी रहे। बाद में बिग बॉस के सीजन 10 में दोनों ने शादी का फैसला किया और आज वो अपनी जिंदगी को हंसी-खुशी बिता रहे हैं।
79
मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह भोजपुरी एक्टर हैं। दोनों 'संईया तूफानी', 'मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी', 'प्रेम लीला' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री हिट रही है।
89
विक्रांत के मुताबिक, मोनालिसा काफी सीधी हैं। वो लोगों की बनावटी बातें नहीं समझ पाती। "मैं आजमगढ़िया हूं, लोगों की पॉलिटिक्स समझ जाता हूं। उसे भी समय-समय पर अलर्ट करता रहता हूं। मैं मोनालिसा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हूं।"
99
मोनालिसा ने 2005 में अजय देवगन और सुनील शेट्टी स्टारर 'ब्लैकमेल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वे एक आइटम गर्ल के रोल में थीं। मोनालिया का जन्म बंगाली हिंदू परिवार में हुआ और उन्होंने अपने अंकल के कहने पर मोनालिसा नाम को अपनाया। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी के अलावा, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।