कोरोना के चलते बंद हुई दुकानें तो मोनालिसा के हसबैंड और इस एक्टर ने लोगों को बांटा राशन

मुंबई. कोरोना वायरस के चलते मानो दुनिया रुक सी गई है। लोग खुद को इस खतरनाक वायरस से बचाने के लिए घर में बंद हैं। बाहर बाजार और दुकानें भी लगभग बंद की जा चुकी हैं। इससे लोग काफी परेशानियां उठा रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते जहां आम लोग प्रभावित हैं वहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी काफी असर पड़ा है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 19, 2020 8:13 AM IST / Updated: Mar 19 2020, 01:49 PM IST

17
कोरोना के चलते बंद हुई दुकानें तो मोनालिसा के हसबैंड और इस एक्टर ने लोगों को बांटा राशन
कोरोना के चलते कई फिल्मों की रिलीज डेट और शोज की शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा है। इस समय फिल्म सिटी को भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में दैनिकभोगी वर्कर्स को पैसे भी नहीं मिल पाए हैं। इस वजह से भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह और एक्टर संजय पांडे ने अपने कर्मचारियों को राशन बांटा है।
27
कर्मचारियों को राशन बांटते हुए संजय पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'एक नई सकारात्मक पहल। COVID-19 की वजह से सारी दुकानें बंद हैं इससे लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है।'
37
एक्टर इसके आगे लिखते हैं, 'दुकानें बंद होने के कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। प्रोड्यूसर महेश पांडे और उनके प्रोडक्शन हाउस ने हमारे टेक्नीशियन को राशन बांटा। ये हमारा सौभाग्य है कि वो हमारी हर दिन मदद करते हैं।' लोग एक्टर के इस काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
47
बता दें, संजय पांडे भोजपुरी पॉपुलर विलेनों में से एक हैं। भोजपुरी के साथ-साथ वो इन दिनों हिंदी टीवी सीरियल 'विद्या' में भी काम कर रहे हैं। इसमें उनके साथ मोनालिसा के पति और भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत भी अहम किरदार में हैं।
57
शो 'विद्या' को कलर्स टीवी के सोशल प्लेटफॉर्म वूट पर टेलीकास्ट किया जाता है। इस सीरियल को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है।
67
संजय पांडे और विक्रांत सिंह भोजपुरी में खेसारी लाल यादव, निरहुआ, रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे सितारों के साथ काम कर चुके हैं।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos