ननद के साथ मोनालिसा ने पहले जमकर उड़ाया गुलाल, फिर एक दूजे के गले लग ननद भौजाई ने ऐसे खेली होली

मुंबई। 10 मार्च को होली का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भोजपुरी फिल्म स्टार्स ने भी जमकर होली खेली। एक्ट्रेस मोनालिसा ने होली अपनी फैमिली के साथ मनाई। मोनालिसा ने ननद रिया और पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ होली खेली। इस दौरान मोनालिसा व्हाइट कलर के हाफ पैंट और टॉप में नजर आईं। होली पर मोनालिसा ने पहले अपनी ननद के साथ जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। फिर ननद-भौजाई ने एक-दूसरे को गले लगाकर खूब होली खेली। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की होली के फोटो खूब वायरल हो रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 11, 2020 2:10 PM IST / Updated: Mar 12 2020, 12:59 PM IST

110
ननद के साथ मोनालिसा ने पहले जमकर उड़ाया गुलाल, फिर एक दूजे के गले लग ननद भौजाई ने ऐसे खेली होली
ननद रिया के साथ होली खेलतीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा।
210
ननद-भौजाई ने पहले जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और फिर एक-दूजे को गले लगाते हुए खेली होली।
310
होली पर ननद रिया के साथ एन्जॉय करतीं मोनालिसा।
410
मोनालिसा ने होली सेलिब्रेशन के फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
510
मोनालिसा ने ननद रिया और पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ जमकर खेली होली।
610
बता दें कि मोनालिसा की ननद रिया की शादी 10 फरवरी को वाराणसी में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद रिया की यह पहली होली है। रिया की शादी से पहले हल्दी सेरेमनी भी उनके पैतृक आवास आजमगढ़ के अतरौलिया में रखी गई थी।
710
एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने बताया था कि वो रिया को ननद नहीं बहन और दोस्त की तरह मानती हैं। एक्ट्रेस उनके साथ अपनी हर बात शेयर करती हैं।
810
मोनालिसा के पति विक्रांत ने ही अपनी बहन की शादी में सभी रीति-रिवाजों और रस्मों को पूरा किया। एक्टर ने बहन की शादी बहुत ही धूम धाम से की।
910
विक्रांत ने ही बहन रिया का कन्यादान किया और साथ ही शादी से पहले हल्दी सेरेमनी की भी रस्म निभाई। उन्होंने पिता की कमी को बहन को महसूस नहीं होने दी।
1010
बता दें, विक्रांत सिंह राजपूत भी भोजपुरी एक्टर हैं। वो आखिरी बार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' में नजर आए थे। इसके अलावा विक्रांत मोनालिसा के साथ टीवी रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी नजर आ चुके हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos