ननद के साथ मोनालिसा ने पहले जमकर उड़ाया गुलाल, फिर एक दूजे के गले लग ननद भौजाई ने ऐसे खेली होली
मुंबई। 10 मार्च को होली का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भोजपुरी फिल्म स्टार्स ने भी जमकर होली खेली। एक्ट्रेस मोनालिसा ने होली अपनी फैमिली के साथ मनाई। मोनालिसा ने ननद रिया और पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ होली खेली। इस दौरान मोनालिसा व्हाइट कलर के हाफ पैंट और टॉप में नजर आईं। होली पर मोनालिसा ने पहले अपनी ननद के साथ जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। फिर ननद-भौजाई ने एक-दूसरे को गले लगाकर खूब होली खेली। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की होली के फोटो खूब वायरल हो रहे हैं।
Asianet News Hindi | Published : Mar 11, 2020 2:10 PM IST / Updated: Mar 12 2020, 12:59 PM IST
ननद रिया के साथ होली खेलतीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा।
ननद-भौजाई ने पहले जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और फिर एक-दूजे को गले लगाते हुए खेली होली।
होली पर ननद रिया के साथ एन्जॉय करतीं मोनालिसा।
मोनालिसा ने होली सेलिब्रेशन के फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
मोनालिसा ने ननद रिया और पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ जमकर खेली होली।
बता दें कि मोनालिसा की ननद रिया की शादी 10 फरवरी को वाराणसी में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद रिया की यह पहली होली है। रिया की शादी से पहले हल्दी सेरेमनी भी उनके पैतृक आवास आजमगढ़ के अतरौलिया में रखी गई थी।
एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने बताया था कि वो रिया को ननद नहीं बहन और दोस्त की तरह मानती हैं। एक्ट्रेस उनके साथ अपनी हर बात शेयर करती हैं।
मोनालिसा के पति विक्रांत ने ही अपनी बहन की शादी में सभी रीति-रिवाजों और रस्मों को पूरा किया। एक्टर ने बहन की शादी बहुत ही धूम धाम से की।
विक्रांत ने ही बहन रिया का कन्यादान किया और साथ ही शादी से पहले हल्दी सेरेमनी की भी रस्म निभाई। उन्होंने पिता की कमी को बहन को महसूस नहीं होने दी।
बता दें, विक्रांत सिंह राजपूत भी भोजपुरी एक्टर हैं। वो आखिरी बार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' में नजर आए थे। इसके अलावा विक्रांत मोनालिसा के साथ टीवी रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी नजर आ चुके हैं।