सफेद पगड़ी और धोती-कुर्ते में आम्रपाली संग दिखे निरहुआ, कहा-'तुमसे मिलना बातें करना अच्छा लगता'

Published : Oct 10, 2020, 11:35 AM ISTUpdated : Oct 14, 2020, 12:26 PM IST

मुंबई. भोजपुरी के जुबली स्टार और यूट्यूब क्वीन कही जाने वाले एक्टर निरहुआ और आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। इसमें दोनों ही स्टार्स राजस्थानी लुक में नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार है जब निरहुआ पूर्वांचल से हटकर अलग लुक में दिखाई दिए हैं। इसमें उन्होंने बड़ी पगड़ी और धोती कुर्ता पहना हुआ है। 

PREV
18
सफेद पगड़ी और धोती-कुर्ते में आम्रपाली संग दिखे निरहुआ, कहा-'तुमसे मिलना बातें करना अच्छा लगता'

निरहुआ का ये लुक एकदम नया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, आम्रपाली ने मांग टीका और हाथों में लहंगे से मिलते जुलते कलर की चूड़ियां पहन रखी है। इसमें आम्रपाली का भी लुक बेहद शानदार है। इससे पहले भी आम्रपाली के अलग-अलग लुक्स देखे जाते रहे हैं। 
 

28

आम्रपाली को मराठी मुल्गी, बंजारा लुक और अब राजस्थानी लुक में देखा जाता रहा है। मराठी स्टाइल में आम्रपाली को 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' में देखा गया था। बंजारे लुक में उन्हें फिल्म 'कुली नंबर 1' के एक गाने में देखा गया था और अब राजस्थानी लुक में उन्हें निरहुआ के साथ देखा जा रहा है। 
 

38

वहीं, निरहुआ को पहली बार देहात से हटकर अलग लुक में देखा गया है। निरहुआ उर्फ दिनेश ने हमेशा से ही पूर्वांचल क्षेत्र के लुक और स्टाइल को दुनिया के सामने प्रजेंट किया है। 

48

बता दें, निरहुआ और आम्रपाली का राजस्थानी लुक अपकमिंग फिल्म 'आई मिलन की रात' का है। फोटो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'तुमसे मिलना बातें करना अच्छा लगता है।'

58

गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों स्टार्स को लोग रील और रियल लाइफ में साथ देखना पसंद करते हैं। अक्सर इनके अफेयर और रिलेशनशिप की भी खबरें मीडिया में आती रहती हैं। 

68

हालांकि, दोनों ही एक्टर्स ने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है। निरहुआ की मां ने भी एक बार इनके रिश्ते को लेकर कहा था कि उनका बेटा शादीशुदा है और दो बच्चों को पिता है। उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। 

78

निरहुआ और आम्रपाली एक बार कपिल शर्मा शो में साथ में आए थे तो इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया था और कहा था कि ये दोनों अब तक 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। 
 

88

आम्रपाली ने भोजपुरी में निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से एंट्री की थी। ये फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। महज 6 साल के करियर में आज एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories