Pawan Singh Birthday: पहली पत्नी ने किया सुसाइड फिर की दूसरी शादी, विवादों से भरी है भोजपुरी स्टार की लाइफ

मुंबई. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) 36 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 5 जनवरी, 1986 को आरा बिहार के जोकहरी में हुआ था। बता दें कि प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक पवन सिंह की जिंदगी विवादों से घिरी रही है। पवन सिंह ने बतौर सिंगर इंडस्ट्री में कदम रखा था। लॉलीपॉप लागेलु.. गाना आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि दर्शकों ने उन्हें सिर- आंखों पर बैठा लिया। पवन सिंह ने अपनी लाइफ में अब तक दो शादियां की हैं। उनकी दूसरी पत्नी खूबसूरती में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। बता दें कि उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम था, जिन्होंने शादी के महज 6 महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी। पवन आज भी अपनी पहली पत्नी को याद कर भावुक हो जाते हैं। नीचे पढ़े आखिर क्यों की थी पवन सिंह की पहली पत्नी ने आत्महत्या और क्या करती है दूसरी पत्नी...

Asianet News Hindi | Published : Jan 5, 2022 8:03 AM IST

19
Pawan Singh Birthday: पहली पत्नी ने किया सुसाइड फिर की दूसरी शादी, विवादों से भरी है भोजपुरी स्टार की लाइफ

रिपोर्ट्स में ये भी कहा जाता है कि नीलम की बहन पूनम ने पुलिस को बताया था कि पवन काम के सिलसिले में ज्यादातर व्यस्त रहते थे और उसकी बहन को वक्त नहीं दे पा रहे थे। इसी के चलते नीलम तनाव में रहती थीं और इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। 

29

कहा जाता है कि पवन की पत्नी ने जिस वक्त आत्महत्या की उससे महज 6 ही महीने पहले दोनों की शादी हुई थी और मुंबई आए नीलम को 3 दिन हुए थे। मुंबई के अंबोली स्थित फ्लैट में पूनम का शव पंखे से लटका मिला था। बताया जाता है कि पवन सिंह की साली ने ही उन्हें पत्नी के सुसाइड करने की जानकारी दी थी। 

39

इसके अलावा नीलम के आत्महत्या के पीछे की वजह पवन सिंह का कई एक्ट्रसेस के साथ लिंकअप होना भी माना जाता है, हालांकि, अभी तक इसकी सही वजह सामने नहीं आ पाई है।

49

पवन सिंह ने नीलम के सुसाइड के तीन साल बाद दूसरी शादी की थी। ये शादी उन्होंने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से की थी। ज्योति और पवन ने पहले कोर्ट में 2018 में शादी की थी, इसके बाद रीति-रिवाज के साथ शादी की। 

59

ज्योति सिंह के पिता का नाम राम बाबू सिंह है। कहा जाता है कि वो बलिया दबंगों में से एक हैं। ज्योति तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। ज्योति हमेशा से लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है। ज्योति इतनी खूबसूरत है कि हर कोई उनकी अदाओं का कायल है। वे फिलहाल फैशन डिजाइनिंग का पढ़ाई कर रही हैं।

69

कहा जाता है कि मोनालिसा से ब्रेकअप होने के बाद पवन सिंह अक्षरा सिंह को डेट करने लगे थे। इस बात को अक्षरा ने भी कबूल किया था कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हैं।

79

अक्षरा सिंह ने ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि पवन सिंह के साथ वो रिलेशनशिप में थीं, लेकिन उन्होंने चोरी छुपे दूसरी शादी ज्योति सिंह से कर ली थी और इसके बाद भी वो उनके साथ रिलेशनशिप में रहना चाहते थे। लेकिन, अक्षरा ने पवन की बात नहीं मानी और उन्होंने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया था। इसके बाद पवन सिंह उनके साथ मारपीट और धमकियां देने लगे थे।

89

भोजपुरी सिनेमा में अक्सर बोल्ड कंटेंट देखा गया है, फिर वो चाहे फिल्मों में हो या गानों में। इस बीच पवन सिंह ने एक गाना बनाया था, जिसके बोल थे- सानिया मिर्जा के कट नथुनिया। इस गाने के बोल को लेकर काफी विवाद हुआ था और उनपर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था।

99

पवन सिंह ने 'प्रतिज्ञा', 'सैंया के साथ मड़इया में', 'भोजपुरिया दरोगा', 'जोगीजी धीरे धीरे', देवरा बड़ा सतावेला, सौगंध गंगा मैया की, पवन राजा, बाजीगर, ठोक देब, सरकार राज, सत्या, धड़कन, 'तू जान हउ हमार', 'उमरिया कइली तोहरे नाम' समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

 

ये भी पढ़ें
पिचके गाल, आंखों के नीचे काले धब्बे और बिना मेकअप वायरल हो रही Kareena Kapoor फोटो, पहचानना हुआ मुश्किल

Amitabh Bachchan का घर फिर आया Corona की चपेट में, ये शख्स पाया गया पॉजिटिव, बिग बी ने खुद दी जानकारी

Deepika Padukone को इनकी वजह से मिली थी पहली फिल्म, फर्स्ट इंटरव्यू में बेहद डरी-सहमी दिखी थी एक्ट्रेस

दूसरी बार कोरोना वायरस की चपेट में आई Anita Raaj, खुद को किया घर में ही क्वारंटाइन

Deepika Padukone Birthday: तो इसलिए Ranbir Kapoor को गिफ्ट करना चाहती थी कंडोम, खुद बताई थी वजह

Deepika Padukone Birthday: 300 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं दीपिका, पति के साथ रहती हैं इस आलीशान घर में

Udai Chopra Birthday: 8 साल से फिल्मों में नहीं दिखे Rani Mukerji के देवर, कभी इस एक्ट्रेस से होनेवाली थी शादी

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos