पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह ने इस महिला के साथ की थी दूसरी शादी, देखें Wedding Album

Published : Jan 05, 2020, 04:48 PM ISTUpdated : Jan 08, 2020, 10:06 AM IST

मुंबई. भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह आज इंडस्ट्री में 'लॉलीपॉप लागेलू' और छलकता हमरो जवनिया जैसे गानों से अपना लोहा मनवा चुके हैं। पवन सिंह 5 जनवरी को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1986 में बिहार के आरा में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी दूसरी शादी की वेडिंग एल्बम दिखा रहे हैं और पवन सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में बता रहे हैं।

PREV
18
पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह ने इस महिला के साथ की थी दूसरी शादी, देखें Wedding Album
पवन सिंह ने अपना करियर गायकी से शुरू किया था। उन्होंने अपना पहला एल्बम 'ओढ़निया वाली' (1997) गाया था। हालांकि उन्हें इंडस्ट्री में पहचान भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' से मिली थी।
28
पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में 2007 में एंट्री की थी। उस मूवी का नाम 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' था। इस फिल्म में उन्होंने बतौर लीड एक्टर भूमिका अदा की थी।
38
पवन सिंह ने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने मुंबई में सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद पवन पर उनकी हत्या का आरोप भी लगाया गया था। कहा जा रहा था कि पवन सिंह मोनालिसा को डेट कर रहे थे इसलिए उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या की थी। हालांकि, इस बात की पुष्ठी नहीं हो पाई है।
48
बता दें, पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह के साथ सात फेरे लिए। ज्योति सिंह बलिया की रहने वाली हैं। धूम-धाम से शादी करने से पहले पवन सिंह ने 5 मार्च, 2015 को बलिया की कोर्ट में रजिस्‍टर्ड मैरिज की थी।
58
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि ज्योति के चाचा सांसद रह चुके हैं। ज्योति सिंह के पिता का नाम राम बाबू सिंह है। वह तीन बहनों में सबसे छोटी हैं।
68
पवन सिंह भोजपुरी में सत्या, दरार, प्रतिज्ञा, देवरा बड़ा सतावेला, रंगबाज दरोगा और सिंदूर दान जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, अपकमिंग फिल्मों की बात की जाए तो वो 'शेर सिंह' में नजर आएंगे।
78
फाइल फोटो।
88
सोर्स- फाइल फोटो।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories