Published : Feb 22, 2020, 12:05 PM ISTUpdated : Feb 27, 2020, 07:53 AM IST
मुंबई. भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह आज इंडस्ट्री में 'लॉलीपॉप लागेलू' और 'छलकता हमरो जवनिया' जैसे गानों से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवा चुके हैं। बिहार के आरा जिला में जन्मे पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका कोई भी गाना और मूवी आती है तो वो आते ही हिट हो जाती है। अब जल्द ही उनका नया गाना 'कमरिया' आने वाला है।
पवन सिंह अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। कभी किसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप को लेकर तो कभी पत्नी के सुसाइड को लेकर पवन सिंह सुर्खियां बटोर चुके हैं।
28
ऐसे में पवन सिंह की पहली पत्नी के बारे में बता रहे हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम था। नीलम और पवन की शादी 2014 में हुई थी। शादी के पवन सिंह पत्नी के साथ मुंबई आ गए थे।
38
शादी के एक साल बाद ही पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने पंखे से लटकर जान दे दी थी। उन्होंने 2015 में सुसाइड कर लिया था। नीलम के सुसाइड करने के पीछे वजह एक्टर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर माना जाता है।
48
कहा जाता है कि अक्षरा और पवन सिंह का अफेयर चल रहा था, जिसकी भनक उनकी पत्नी को लग गई थी। इसलिए, उन्होंने सुसाइड कर लिया। वहीं, दूसरी ओर मोनालिसा को भी माना जाता है। मोनालिसा के साथ पवन सिंह रिलेशनशिप में थे।
58
नीलम के सुसाइड को हत्या भी कहा जाता है। बताया जाता है कि पवन सिंह ने ही उनकी हत्या की है क्योंकि वो मोनालिसा से शादी करना चाहते थे। बहरहाल, ये सारी बातें कितनी सच हैं, इस बात का सच अभी तक सामने नहीं आ पाया है। सुसाइड के कुछ समय बाद खबरें आई थी कि वो अपनी पत्नी को टाइम नहीं देते थे।
68
पवन सिंह ने नीलम के सुसाइड के तीन साल बाद दूसरी शादी कर ली थी। ये शादी उन्होंने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से की थी। ज्योति और पवन ने पहले कोर्ट में 2018 में शादी की थी, इसके बाद परिवार वालों ने राजी-खुशी से रीति-रिवाज के साथ शादी की थी।
78
ज्योति सिंह के पिता का नाम राम बाबू सिंह है। कहा जाता है कि वो बलिए दबंगों में से एक हैं। ज्योति तीन बहनों में सबसे छोटी हैं।
88
पवन सिंह और ज्योति की जब शादी हुई थी तो वो ग्रेजुएशन में थीं। ज्योति एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।