पिता दबंग, चाचा रहे सांसद, बलिया के इस परिवार से ताल्लुक रखती है पवन सिंह की दूसरी पत्नी

मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आज इंडस्ट्री में 'लॉलीपॉप लागेलू' और 'छलकता हमरो जवनिया' जैसे गानों से अपना लोहा मनवा चुके हैं। पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पवन सिंह एक्टर होने के साथ-साथ ही एक सिंगर भी हैं। वो फिल्मों और गानों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 16, 2020 8:52 AM IST / Updated: Feb 23 2020, 08:46 AM IST

17
पिता दबंग, चाचा रहे सांसद, बलिया के इस परिवार से ताल्लुक रखती है पवन सिंह की दूसरी पत्नी
बिहार के आरा जिला में जन्मे पवन सिंह ने दो साल पहले 2018 में ज्योति सिंह के साथ दूसरी शादी की थी। ज्योति सिंह बलिया की रहने वाली हैं।
27
पवन सिंह ने ज्योति सिंह से 5 मार्च, 2018 को कोर्ट में शादी की। इसके बाद उन्होंने 6 मार्च, 2018 को हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी भी की थी। कहा जाता है कि ज्योति सिंह की फैमिली और पवन की फैमिली में आपसी संबध थे इसलिए उनकी फैमिली शादी के लिए राजी हुई।
37
ज्योति सिंह से जब पवन सिंह की शादी हुई तो वो ग्रैजुएशन में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज्योति सिंह के पिता राम बाबू सिंह बलिया के दबंग लोगों में गिने जाते हैं और कहा जाता है कि ज्योति सिंह के चाचा लोकसभा सांसद रह चुके हैं। ज्योति सिंह घर में तीन बहनों में सबसे छोटी हैं।
47
मालूम हो, पवन सिंह ने पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से की थी। नीलम ने शादी के एक साल बाद 2015 में सुसाइड कर लिया था।
57
नीलम के सुसाइड करने के पीछे की वजह पवन सिंह का अक्षरा सिंह के साथ अफेयर होने को माना जाता है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह रिलेशनशिप में रह चुके हैं। इसके साथ ही नीलम की मौत के पीछे एक वजह ये भी माना जाता है कि पवन सिंह काम ज्यादा बिजी रहते थे और वो उन्हें वक्त नहीं देते थे। इसके कारण उन्होंने सुसाइड कर लिया था।
67
पवन सिंह ने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में ही कर ली थी। लेकिन, उन्हें प्रसिद्धि 'लॉलीपॉप लागे लू' गाने से मिली।
77
इस गाने से फेमस होने के बाद पवन सिंह कई फिल्में ऑफर हुईं। अब वो कोई भी गाना या मूवी लेकर आते हैं तो वो रातों रात हिट जाती है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos