कभी इतने दुबले पतले दिखा करते थे पवन सिंह, खेलने कूदने की उम्र में ही की थी करियर की शुरुआत

Published : Apr 03, 2020, 02:30 PM IST

मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके गाने को देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुना जाता है। पवन सिंह एक मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके लिए एक सफल एक्टर और सिंगर बनना इतना आसान नहीं था। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।   

PREV
18
कभी इतने दुबले पतले दिखा करते थे पवन सिंह, खेलने कूदने की उम्र में ही की थी करियर की शुरुआत
पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम रामाशंकर सिंह है। पवन को बचपन से ही सिंगर बनने की चाह थी, इसलिए तो उन्होंने खेलने-कूदने की उम्र में ही करियर की शुरुआत कर ली थी।
28
पवन सिंह आज सफल सिंगर और एक्टर बने इस सफलता के पीछे वो अपने चाचा को मानते हैं। उनका कहना था कि वो बचपन में उनके साथ ही रहते थे और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाते थे।
38
इसी दौरान उनके चाचा ने पवन सिंह को गाते हुए सुना था तो उन्होंने उन्हें गाना गाना सिखाना शुरू कर दिया था, तब जाकर पवन ने 11 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत की।
48
इस दौरान उन्होंने 'ओढ़निया वाली' एल्बम गाया। हालांकि, पवन सिंह को असली पहचान 'लॉलीपॉप लागेलु' से मिली। उनका ये गाना विदेशों में भी डीजे पर बजाया जाता है।
58
पवन सिंह एक सिंगर होने के साथ ही एक्टर भी हैं। वो भोजपुरी में 'देवरा बड़ा सतावेला', 'प्यार मोहब्बत जिंदाबाद' और सत्या जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
68
इसके अलावा पवन सिंह ने हाल ही में हिंदी वीडियो में सॉन्ग 'कमरिया हिला रही है' से डेब्यू किया है। अब एक्टर के बॉलीवुड में भी एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं।
78
वहीं, अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इन दिनों वीडियो सॉन्ग 'सब ठीक ठाक चल रहा है' की शूटिंग कर रहे हैं। फिलहाल लॉकडाउन और कोरोना की वजह से इसकी शूटिंग को रोक दिया गया है।
88
फाइल फोटो।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories