दुल्हन के जोड़े में इस शख्स के साथ दिखीं रानी चटर्जी तो लोग बोले-'शादी कब कर रही हो?'

Published : Oct 17, 2020, 02:48 PM ISTUpdated : Oct 18, 2020, 07:34 AM IST

मुंबई. भोजपुरी की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी की दुल्हन के जोड़े में एक्टर आदित्य ओझा के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दोनों ही एक्टर दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस से जुड़े रहने के लिए कोई ना कोई फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने दुल्हन के जोड़े में ये फोटो शेयर की है। उनकी तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। शादी कब रही हो: एक यूजर...

PREV
17
दुल्हन के जोड़े में इस शख्स के साथ दिखीं रानी चटर्जी तो लोग बोले-'शादी कब कर रही हो?'

रानी चटर्जी की फोटो को देखकर एक यूजर ने उनकी शादी को लेकर सवाल किया और कमेंट में लिखा,'आप शादी कब कर रही हैं।' दूसरे ने लिखा,'ओझा जी के अखिया के सोझा ही रहीएगा।' वहीं, कई इनकी जोड़ी तारीफ कर रहे हैं। 

27

बता दें, रानी चटर्जी और आदित्य ओझा की दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में फोटो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट 'श्रीमानश्रीमति' की है। यूजर एक्ट्रेस की तस्वीर को देख शादी के लेकर सवाल इसलिए उटा रहे हैं क्योंकि उन्होंने साल के शुरुआत में ही रिलेशनशिप में होने का ऐलान किया था। 

37

रानी चटर्जी ने कहा था कि वो किसी टीवी एक्टर को डेट कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस साल के आखिरी में ब्वॉयफ्रेंड से निकाह करने का मन बनाया था। इसके बाद फैंस ने उनसे उनके ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर दिखाने के लिए कहा था और नाम भी पूछा था, लेकिन एक्ट्रेस ने इन सबके बारे में कहा था कि जब सही वक्त आएगा तो सभी को पता चल जाएगा।   

47

अब ऐसे में रानी को दुल्हन के जोड़े में देख फैंस शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं। इसके अलावा आप लोग ये भी सोच रहे होंगे कि रानी तो हिंदू तो वो निकाह क्यों पढ़ेंगी? इस सवाल का जवाब हम आपको बता दें कि एक्ट्रेस मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं। 

57

रानी चटर्जी का असली नाम सबीहा है। भोजपुरी में फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले एक्ट्रेस ने अपना नाम बदल लिया था और आज वो उसी नाम से जानी जाती हैं। 

67

गौरतलब है कि अगर रानी चटर्जी की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो वो उनका नाम रवि किशन और पवन सिंह जैसे स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। एक्ट्रेस ने एक बार कहा था कि वो किसी के साथ रिलेशनशिप में दो महीने ही रह पाई थीं। उनका ब्वॉयफ्रेंड उनसे मारपीट करता था, इसलिए उन्होंने उससे रिश्ता तोड़ लिया था।

77

बहरहाल, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार हिंदी वेब सीरीज 'मस्तराम' में देखा गया था। इसमें उन्होंने अपने हॉट और बोल्ड किरदार की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, भोजपुरी की बात की जाए तो वो यहां से लंबे समय से दूर थीं, लेकिन अब वो 'लेडी सिंघम' से भोजपुरी में वापसी कर रही हैं। इसमें उनके अपोजिट शक्ति कपूर विलेन की भूमिका में दिखेंगे।  

Recommended Stories