8 सालों से भद्दे कमेंट्स कर रहा शख्स, परेशान होकर 'मस्तराम' की एक्ट्रेस ने दी आत्महत्या की धमकी

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपनी संजिदा एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वो इंडस्ट्री में 15 साल की उम्र से ही काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की हैं। लेकिन, आज वो अपनी जिंदगी के एक बुरे दौर से गुजर रही हैं। पिछले 8 सालों से एक व्यक्ति उन्हें सोशल मीडिया पर आए दिन भद्दे कमेंट्स करता है। इतना ही नहीं वो उनकी बॉडी शेमिंग भी करता है। इसकी वजह से रानी इस कदर डिप्रेस्ड हैं कि उन्हें आत्महत्या का ख्याल आने लगा है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 2, 2020 3:43 AM IST

17
8 सालों से भद्दे कमेंट्स कर रहा शख्स, परेशान होकर 'मस्तराम' की एक्ट्रेस ने दी आत्महत्या की धमकी

इस पूरे विवाद के बारे में रानी चटर्जी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो पिछले सालों से मानसिक तनाव से गुजर रही हैं और अब उनमें सिचुएशन को संभालने की हिम्मत नहीं है। अगर उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली तो वो आगे चलकर आत्महत्या कर लेंगी।
 

27

रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी और इसमें उन्होंने बताया  कि 2012 से धनंजय सिंह नाम का एक व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा है। एक्ट्रेस जब भी कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो वो उस पर भद्दे कमेंट्स करता है। इसकी वजह से बाकी के लोग भी गंदी-गंदी बातें कहते हैं। 
 

37

रानी कहती हैं कि शुरुआत में उन्होंने उसे इग्नोर किया लेकिन अब वो ये सब सहन नहीं कर पा रही हैं। अपने बारे में इतनी गंदी-गंदी बातें पढ़कर वो हताश हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने आपको पॉजिटिव रखने की बहुत कोशिश की। लेकिन, अब वो हार मान चुकी हैं। उन्होनें उस व्यक्ति को ब्लॉक कर दिया लेकिन लोग उसके स्क्रीन शॉट्स लेकर उन्हें भेजते हैं। रानी के सोशल पेज पर अपलोड करते हैं। उन्होंने खुद को इन सबसे दूर रखने की बहुत कोशिश की लेकिन वो ऐसा अब नहीं कर पा रही हैं। वो काफी परेशान हैं और डिप्रेस्ड हैं।  
 

47

रानी चटर्जी इस बात को भी स्वीकार करती हैं कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें पता है कि इन सभी चीजों की आदत होनी चाहिए। जरूरी नहीं की लोग आपको पसंद करें, ऑडियंस को पूरा हक है आलोचना करने का। लेकिन, जिस तरह ये शख्स उनके बारे में लिखता है वो बहुत ही गंदा तरीका है। वो पर्सनल अटैक कर रहा है। रानी के रंग, मोटापा, शादी को लेकर बार-बार अटैक करता है। कुछ दिन पहले उन्होनें दुबई से कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड की थी, उस पर भी उसने भद्दे कमेंट्स किए, ये कहकर की उनके पास दुबई या बैंकाक जाने के पैसे कहां से आए? वो उनके करैक्टर पर सवाल उठाता है। लोग उसे पढ़कर और भी भद्दे कमेंट्स देते हैं, जो मानसिक तौर पर काफी तनावपूर्ण है।

57

टेक्निकली वो एक्ट्रेस का पूरा नाम नहीं लिखता है। इसकी वजह से साइबर क्राइम अफसर भी कुछ कर नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कई बार साइबर सेल में शिकायत की है, लेकिन अब तक किसी तरह की मदद नहीं मिली। इतने सालों बाद इस बारे में बात करने की वजह बस यही है कि अब उन्हें आत्महत्या करने के ख्याल आने लगे हैं। रानी पूरी तरह से डिप्रेशन में चली गई हैं और नींद की गोलियां ले रही हैं। 

67

अपने बारे में इस तरह की बातें सुनकर उनका दिमाग अब काबू में नहीं है। डिप्रेशन का इलाज चल रहा है। अगर ये सिलसिला यूं ही चलता रहा तो आत्महत्या करने के अलावा उनके पास कोई ऑप्शन नहीं होगा। जिसका जिम्मेदार धनंजय सिंह ही होगा। वो सोशल मीडिया से बाहर तो आ जाएं, लेकिन उनके घर वाले भी इससे बहुत तकलीफ में है। उन्होंने मुंबई पुलिस से गुहार लगाई कि वो उनकी मदद करें।

77

रानी चटर्जी अपनी जिन्दगी से बहुत खुश थीं, वो अपने करियर से भी संतुष्ट हैं, जो कुछ भी हासिल किया अपने बलबूते पर हासिल किया है, लेकिन इस एक घटिया इंसान ने पिछले कुछ सालों में उनकी जिन्दगी ही बदल दी। उन्हें डिप्रेशन में डाल दिया। अगर, कल उठकर उन्होंने कोई कदम उठाया तो उसका जिम्मेदार वो ही आदमी होगा। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos