कोई 10वीं तो कोई बस 12वीं पास, भोजपुरी एक्टर- एक्ट्रेस कमाई में हीरो पढ़ाई में ज़ीरो

एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी इंडस्ट्री में तमाम बड़े स्टार्स अब सालाना करोड़ों में कमाई करने लगे हैं। इसमें एक्ट्रेसेस भी पीछे नहीं हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ,  खेसारी लाल यादव पवन सिंह जैसे मेल एक्टर्स के अलावा मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह जैसी भोजपुरी एक्ट्रसेस भी लगातार अपनी नेटबर्थ बढ़ाती जा रही हैं, एक आम आदमी का एजुकेशन और कमाई को बड़ा गहरा नाता होता है। लेोकिन कारोबार, नेतागिरी एंटरटेनमेंट जैसी इंडस्ट्री में एजुकेशन नहीं बल्कि व्यक्ति का टेलेंट उसकी कमाई का जरिया बनता है। इस खबर में हम आपको भोजपुरी के सुपर स्टार की शिक्षा के बारे में जानकारी देंगे..

Rupesh Sahu | Published : Aug 26, 2022 2:40 AM IST / Updated: Aug 26 2022, 08:25 AM IST

111
कोई 10वीं तो कोई बस 12वीं पास, भोजपुरी एक्टर- एक्ट्रेस कमाई में हीरो पढ़ाई में ज़ीरो

भोजपुरी फिल्म उद्योग के कलाकार अपना दायरा बढ़ाते जा रहे हैं । एक्टर और एक्ट्रेसेस अपने फॉलोअर्स को उनके मनमाफिक  डांस और एक्टिंग का जलवा दिखाकर अपना जनाधार बढ़ा रहे हैं। धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने वाली ये हीरो पढ़ाई में जीरो हैं। खेसारी और पवन सिंह तो महज़ 10 वीं पास हैं।  
 

211

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने इस साल बड़ा कारनामा कर दिखाया है, सपा के गढ़ में उन्होंन सेंध लगाते हुए यहां बीजेपी को सांसद सीट दिला दी है। निरहुआ मात्र 12 वीं तक पढ़ें हैं। वो अब एक्टर सिंगर और सांसद कहलाए जाते हैं। 
 

311

 खेसारी लाल यादव ने तेज़ी से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पैठ जमाई है। इस समय खेसारी ही सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इस भोजपुरी सुपरस्टर ने महज 10 वीं तक पढ़ाई की है।  

411

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं।  अक्षरा सिंह बेहतरीन सिंगर भी हैं। पवन सिंह के साथ ब्रेकअप के बाद उनका पूरा फोकस भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल करने का है।   एक्टिंग में इंटरेस्ट के चलते उन्होंने  ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

511

बीजेपी सांसद और भोजपुरी इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर मनोज तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की है। मनोज तिवारी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातक की डिग्री ली है।  
 

611

भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में आम्रपाली दुबे का नाम टॉप पर रहता है। उन्होंने आर्टस में  ग्रेजुएशन किया है। इस समय वो हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज़ में अपनी ज़बरदस्त अदाएं दिखा रही हैं। टीवी सीरियल 'रहना तेरी पलकों की छांव में' उन्हें बेहद पसंद किया गया था। 

711

भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे फेमस स्टार रहे रवि किशन बीजेपी सांसद बन चुके हैं। उन्होंने मात्रा बारहवीं तक की ही पढ़ाई की है। हालांकि एक्टिंग और राजनीति में उन्होंने झंडे गाड़े हैं।    

811

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस रानी चटर्जी को माधुरी दीक्षित की उपमा दी जाती है, रानी चटर्जी अक्सर अपनी फिटनसको लेकर चर्चा में रहती है, इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। रानी चटर्जी ने राजनीति विज्ञान में बीए किया है। 

911

एक्ट्रेस काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी सुपरहिट रही है, हालांकि अब दोनों के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है, ऐसा कहा जा रहा है कि इसी मतभेद के चलते काजल राघवानी को संघर्ष2 से बाहर किया गया है। काजल राघवानी ने   ग्रेजुएशन किया है। 

1011

भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा को पहले अंतरा बिश्वास के नाम से जाना जाता था, वे इस समय हिंदी टीवी इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव हैं। उन्होंने संस्कृत में स्नातक की उपाधि ली है। 

1111

खेसारी लाल यादव के साथ अश्लीलता के मुद्दे पर सुर्खियां बटोरने वाले पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाते हैं। ये एक्टर, सिंगर महज 10 वीं पास हैं। कम पढ़े लिखे होने के बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है । 

ये भी पढ़ें
50-60 करोड़ फीस लेने वाले इन साउथ के दिग्गजों का नहीं चला बॉलीवुड में जलवा, 3 को छोड़ बाकी सब Flop 

तारक मेहता.. की बबिताजी ने बनारसी साड़ी और बालों में गजरा लगा ढाया कहर, क्रेजी हुए फैन्स, PHOTOS

तलाकशुदा अरबाज-मलाइका को साथ देख लोगों को आई इनके बेटे पर दया, बोले- कैसी हो गई बेचारे की जिंदगी

Hit की गारंटी नहीं सलमान खान, 8 हीरोइनों का 'दबंग' संग डेब्यू रहा Flop, 2 हुई इंडस्ट्री से अचानक गायब

जाह्नवी कपूर ने निक्कर में फ्लॉन्ट की सेक्सी टांगे, मलाइका अरोड़ा ने जिम लुक में ढाया कहर, PHOTOS

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos