शुभी शर्मा :
भोजपुरी की चर्चित एक्ट्रेस शुभी शर्मा के पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में काम करें। शुभी को सबसे पहले एक राजस्थानी एलबम 'लहरिया' में काम करने के बदले 5000 रुपए मिले थे। शुभी ने भोजपुरी में करीब 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें चलनी के चालल दुलहा, औलाद, भईया के साली ओढ़नीया वाली, हीरो, राजा के रानी से प्यार हो गईल, दुल्हन चाही पाकिस्तान से और राम लखन जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। शुभी ने जब फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया तो रिश्तेदार ताने मारने लगे। वे कहते कि लड़की है फिल्म इंडस्ट्री में कैसे काम करेगी? घर का पैसा बर्बाद कर लौट आएगी।