शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने के बावजूद इस एक्ट्रेस के साथ हैं निरहुआ के अफेयर के चर्चे

Published : Apr 07, 2020, 04:54 PM ISTUpdated : Apr 07, 2020, 05:03 PM IST

मुंबई. भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और जुबली स्टार कहे जाने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अक्सर दोनों ही स्टार्स अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से सभी स्टार्स घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कोई भी स्टार किसी से भी मुलाकात नहीं कर पा रहा है।  

PREV
110
शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने के बावजूद इस एक्ट्रेस के साथ हैं निरहुआ के अफेयर के चर्चे
ऐसे में बता रहे हैं आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिलेशनशिप के बारे में। दरअसल, दोनों स्टार ने एक साथ करीब 30 फिल्मों में साथ काम किया है। इस बात की जानकारी भी कपिल शर्मा शो में आम्रपाली दुबे ने ही दिया था।
210
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती हैं। फैंस इनकी जोड़ी को साथ में देखना पसंद करते हैं फिर वो चाहे ऑन स्क्रीन हो या फिर ऑफ स्क्रीन हो।
310
दोनों को साथ में कई मौकों पर भी देखा जाता रहा है फिर वो कोई इवेंट हो या प्रोग्राम। ऐसे में निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर चर्चा रिलेशनशिप की चर्चा रहती है। हालांकि, दोनों ही स्टार ने अपनी रिलेशनशिप को दोस्ती का नाम दिया है।
410
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की रिलेशनशिप की खबरों उस दिन और तेज रफ्तार पकड़ ली थी जब एक्ट्रेस ने दिनेश लाल यादव को लेकर अपनी फीलिंग्स जाहिर की थी।
510
'पटना जंक्शन' के शुभ मुहूर्त के दौरान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर कहा था कि दिनेश बेहद ही मिलनसार और नेकदिल इंसान हैं। एक्टिंग इनके रग रग में बसी हुई है। उनके साथ काम करने में उन्हें बहुत खुशी मिलती है। वो पूरी यूनिट को अपना परिवार मानते हैं।
610
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा था कि वो खुद खुशनसीब मानती हैं कि उनके दर्शक उनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं।
710
वहीं, आम्रपाली दूबे ने बात-बात में अपनी दिल की बात जगजाहिर कर दी और कहा था कि दिनेश जैसा नेक दिल इंसान का पति रूप में मिलना सौभाग्य की बात है। जब पूरी यूनिट से ये इतना प्यार करते हैं तो अपनी पत्नी और परिवार से कितना करते होंगे, इस बात का अंदाजा हर कोई खुद ही लगा सकता है।
810
बता दें, आम्रपाली दुबे भोजपुरी में आने से पहले हिंदी टीवी सीरियल्स में काम किया करती थीं। 'रहना तेरी पलकों की छांव में' जैसे शो में काम कर चुकी हैं।
910
भोजपुरी में एक्ट्रेस ने दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से की थी। इसमें उन्होंने अमीर बाप की बिगड़ी बेटी का रोल प्ले किया था और साथ ही निरहुआ की पत्नी के किरदार में नजर आई थीं। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था, दर्शकों से भरपूर प्यार भी मिला था।
1010
निरहुआ रियल लाइफ में फिल्मों में आने से पहले शादी कर चुके हैं। इनसे उनके दो बच्चे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories