जब नशे में धुत पवन सिंह ने इस वजह से अक्षरा सिंह के साथ की थी मारपीट फिर उठाया था ये कदम

Published : Jul 22, 2020, 12:38 PM IST

मुंबई. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। फैंस दोनों को साथ में काफी पसंद करते हैं। इनकी रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में रही है और इससे ज्यादा दोनों के ब्रेकअप ने चर्चा बटोरी थी। दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की हैं, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। लेकिन, अब इनके रिश्ते में दरार आ चुकी है। अक्षरा सिंह ने एक्टर पर मारपीट के आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि पवन ने अक्षरा के साथ हाथापाई की थी, जिस वक्त ये वाकया हुआ बताया जाता है कि उस वक्त एक्टर नशे में धुत थे।

PREV
17
जब नशे में धुत पवन सिंह ने इस वजह से अक्षरा सिंह के साथ की थी मारपीट फिर उठाया था ये कदम

हालांकि, अक्षरा सिंह भले ही पवन सिंह से अलग हो गईं लेकिन, शुरुआती दिनों में उनके लिए इस रिलेशनशिप से निकलना आसान नहीं था। ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं, इस दौरान उन्होंने बताया था कि मुश्किल दिनों में उनका किसने साथ दिया था? 

27

अक्षरा सिंह ने कहा था कि मनोज मतलबी और घुंघरू अंकल उनके बेहद करीब हैं। उन्होंने उनका मुश्किल समय में साथ दिया है। उन्होंने इनका शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि ये लोग उनका सपोर्ट किया है और बहुत कुछ सिखाया है। 
 

37

वो जब स्टूडियो में रहती हैं तो घुंघरू और मतलबी उनके साथ होते हैं। जब भी वो नर्वस होती हैं तो वो उन्हें चीयर करते हैं। ये लोग उनके दिल के बेहद करीब हैं।

47

यही नहीं अक्षरा सिंह ने अपने माता-पिता और डिस्ट्रीब्यूटर निशांत का भी शुक्रिया अदा किया था और कहा था कि निशांत सबसे अच्छे डिस्ट्रीब्यूटर हैं। मन के बेहद अच्छे हैं, दिल के साफ हैं। उनका बहुत सपोर्ट करते हैं। वो भी पटना की हैं और वो भी पटना के हैं। 

57

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि पवन सिंह अक्षरा सिंह के साथ मारपीट इसलिए करने लगे थे कि वो शादीशुदा होने के बावजूद भी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रहना चाहते थे। लेकिन, अक्षरा ने रिलेशनशिप में रहने से मना कर दिया था, जिसके बाद वो उनके साथ मारपीट करने लगे थे। 

67

रिपोर्ट्स में बताया ये भी जाता है कि पवन सिंह ने पहली पत्नी के सुसाइड के बाद जब दूसरी शादी ज्योति सिंह से की थी तो उसके बारे में अक्षरा को नहीं बताया था। उन्होंने वो शादी उनसे चोरी छुपे की थी। 

77

अक्षरा सिंह ने मीडिया में आकर कहा था कि पवन उन्हें जान से मारने की धमकी भी देते थे। हालांकि, भोजपुरी कई एक्ट्रसेस ने एक्टर का सपोर्ट किया था और अपने विचार रखे थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories