इस एक डर की वजह से कभी ससुराल नहीं गए निरहुआ, खुद किया था खुलासा

Published : Jul 07, 2020, 02:07 PM ISTUpdated : Jul 07, 2020, 03:53 PM IST

मुंबई. भोजपुरी जुबली स्टार कहे जाने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो एक ऐसे गांव से आते हैं कि जहां रूढ़िवादी परंपरा रही और आज भी बरकरार है। इस बात को कई बार दिनेश लाल खुद कह चुके हैं। ऐसे में एक बार उन्होंने गांव-समाज को लेकर एक किस्सा सुनाया था, जो कि उनके ससुराल ना जाने से जुड़ा था। दिनेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो आज तक अपनी ससुराल क्यों नहीं गए?     

PREV
16
इस एक डर की वजह से कभी ससुराल नहीं गए निरहुआ, खुद किया था खुलासा

दरअसल निरहुआ से एक रिपोर्टर ने एक बार पूछा था कि स्टार बनने के बाद जब वो पहली बार ससुराल गए थे तो ससुराल वालों का कैसा रिएक्शन था। इस बात का जवाब देते हुए दिनेश ने कहा था कि वो आज तक ससुराल ही नहीं गए।

26

निरहुआ ससुराल ना जाने की वजह के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके गांव में माना जाता था कि अगर किसी लड़के की शादी हो गई और वो ससुराल बार-बार जा रहा है तो लोग मजा लेने लगते थे। 

36

निरहुआ ने कहा था कि लोग कहते कि ये ससुराल में ही टिका रहता है। ससुराल ही जाता रहता है। गांव की डर की वजह से कि लोग मजा लेने लगेंगे इसलिए कभी ससुराल ही नहीं गए।
 

46

यही नहीं निरहुआ ने ये भी कहा कि उनके पिता जी और दादा जी भी कभी अपने ससुराल नहीं गए थे। यह परंपरा ही बन गई थी और उन्होंने भी उसका पालन किया। 

56

वहीं, निरहुआ ने यह भी कहा कि पत्नी को भी अच्छा नहीं लगता कि एक्टर ससुराल जाएं, क्योंकि उनसे पहले जिस व्यक्ति की उनसे शादी होने वाली थी वह देखने ससुराल चला गया था और शादी ही कट गई। ससुराल वाले भी इसकी कभी कोई शिकायत नहीं की।

66

बता दें, दिनेश लाल यादव की पत्नी का नाम मंशा देवी है। दिनेश लाल के दो बच्चे भी हैं। उन्होंने 'चलत मुसाफिर मोह लिया रे' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की। लेकिन, पहचान 2008 में आई उनकी फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से मिली। यह फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी और सिनेमाघरों में घूम मचा दी थी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories