कभी इस बड़ी वजह से khesari lal को करनी पड़ती थी चोरी, खुद किया था इस बात का खुलासा

Published : Feb 28, 2021, 11:19 AM IST

मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्म या सॉन्ग कुछ भी रिलीज किया जाता है तो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। फैंस उन्हें काफी पंसद करते हैं। खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री में एक सफल एक्टर के तौर पर गिने जाते हैं, लेकिन इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है, जो कि आज इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं। इन दिनों वो अपनी को-एक्टर काजल राघवानी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें बता रहे हैं।    

PREV
17
कभी इस बड़ी वजह से khesari lal को करनी पड़ती थी चोरी, खुद किया था इस बात का खुलासा

खेसारी लाल यादव का यूट्यूब पर एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने संघर्ष के दिनों के किस्से शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्मों में आने से पहले वो क्या करते थे, इस प्रश्न का जवाब भी दे रहे हैं। 

27

एक्टर ने इंटरव्यू में कहा था कि वो फिल्मों में आने से पहले भैंस चराया करते थे। खेसारी कहते हैं कि पहले वो भैंस रखा करते थे और उनका दूध निकालकर घर-घर जाकर बेचा करते थे।  
 

37

उन्होंने बताया था कि जब वो भैंस का दूध बेचने जाते थे तो उसमें वो पानी भी मिला दिया करते थे, इससे 10-20 रुपए उन्हें भी मिल जाया करते थे। खेसारी ने कहा कि 'गांव से करियर शुरू करने से पहले वो चोर थे और खेतों से सरसों चुराया करते था। मकई थोड़कर भैंसों को खिला दिया करते थे।'

47

एक्टर ने कहा था कि वो अपनी गाय भैंस के साथ काफी बिजी रहते थे, वो उनके लिए घास काटने भी जाया करते थे। एक्टर ने बताया कि जब उन्हें स्टाडम मिला तब से वो एक चीज बहुत याद करते हैं, दोस्तों का प्यार और मां-बाप का दुलार।

57

स्टारडम मिलने के बाद एक्टर ने कहा कि दूध-दही सबकुछ खत्म हो गया। उनके पास 20-20 गाय भैंस हुआ करती थी। जब वो उन्हें चराने ले जाया जाया करते थे तो साथ में सत्तू ले जाया करते थे। 
 

67

खेसारी कहते हैं कि वो सत्तू को नदी के पानी में मिलाकर खाया करते थे। खेसारी लाल यादव को बचपन की सारी मस्ती काफी याद आती है। बहरहाल, खेसारी लाल यादव की जोड़ी काजल राघवानी के साथ हिट मानी जाती है, दोनों स्टार्स को फैंस रील और रीयल लाइफ में काफी पसंद करते हैं। 

77

लेकिन, इन दिनों दोनों स्टार्स के बीच जमकर विवाद चल रहा है, हालांकि, खेसारी ने अपने बयानों पर एक्ट्रेस माफी मांग ली है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि ये दोनों की जोड़ी फैंस को फिर से एंटरटेन करती है या फिर हमेशा के लिए फैंस की पसंदीदा जोड़ी टूट जाएगी।

Recommended Stories