Published : Jan 01, 2023, 01:05 PM ISTUpdated : Jan 02, 2023, 11:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. नया साल यानी 2023 (New Year 2023) शुरू हो गया है। इस साल मनोरंजन जगत में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। इस साल बॉक्स ऑफिस पर बिग बजट फिल्में धमाल मचाती नजर आएंगी। हालांकि, 2022 बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ज्यादा फिल्में फ्लॉप साबित हुई। लेकिन अगर इंडियन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 2022 काफी शानदार साबित हुआ। 2 मेगा ब्लॉकबस्टर केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) और आरआरआर ( RRR) ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। दोनों ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ के आसपास कारोबार किया। तीसरे नंबर पर हॉलीवुड फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर ( Avatar: The Way of Water) है, जिसने अब तक 374 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। 2022 में सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 15 की लिस्ट में कंतारा, विक्रम, पोन्नियिन सेलवन 1 जैसी फिल्में शामिल हैं, हालांकि, इस लिस्ट में बॉलीवुड की सिर्फ 5 फिल्में ही है। आज आपको इस पैकेज में 2022 में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, टॉप 15 की लिस्ट में साउथ का दबदबा है, पढ़ें नीचे...
साल 2022 में साउथ की फिल्म केजीएफ 2 ने रिलीज के साथ हंगामा कर डाला था। यश, संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी की इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 980 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
215
टॉप 15 की लिस्ट में आरआरआर दूसरे नंबर पर है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 901 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
315
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हॉलीवुड फिल्म अवतार द वे ऑफ वाटर है। फिल्म ने अभी तक 327 करोड़ का बिजनेस इंडियन बॉक्स ऑफिस पर किया है। फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जोई सदाना, सिगोरनी व्हिवर, केट विंसलेट लीड रोल में हैं।
415
फिल्म कंतारा भी टॉप 15 की लिस्ट की शामिल हैं। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस 361 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
515
2022 में आई पोन्नियन सेल्वन 1 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इस फिल्म नें इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 327 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म में चिनाय विक्रम, कीर्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृष्णा लीड रोल में है।
615
इस लिस्ट में छठवें नंबर पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 310 करोड़ रुपए की कमाई की।
715
कमल हासन की फिल्म विक्रम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस एक्शन पैक्ड फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 307 करोड़ रुपए की कमाई की।
815
2022 के शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने सिनेमाघरों में जमकर गदर मचाया। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 281 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
915
अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन की फिल्म दृश्यम 2 ने उस वक्त सिनेमाघरों में एंट्री नारी जब बॉलीवुड फिल्मों का बुरा हाल था। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 272 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई अभी भी जारी है।
1015
टॉप 15 की लिस्ट में कार्तिक आर्यन, कियारा अडवाणी और तब्बू की फिल्म भूल भुलैया 2 दसवें नंबर पर है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2018 करोड़ रुपए कमाए।
1115
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म बीस्ट इस लिस्ट में 11वें नंबर पर शानिल है। पूजा हेगड़े के साथ वाली इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
1215
लिस्ट में 12वें नंबर पर हॉलीवुड फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस है। इस इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 164 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। फिल्म में एलिज़ाबेथ ओल्सेन, शोचितल मोगेज, जॉन क्रासिंस्की लीड रोल में हैं।
1315
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने 152 करोड़ रुपए की कमाई की।
1415
साउथ फिल्म सरकारु वारी पाटा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में महेश बाबू और कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं।
1515
टॉप 15 की लिस्ट में लास्ट नंबर पर भीमला नायक है। पवन कल्याण, सम्युक्त मेनन, राणा दग्गुबाती के लीड रोल वाली इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ का बिजनेस किया।