इधर आमिर ने दिया पत्नी को तलाक उधर ट्रेंड में आई 'दंगल गर्ल', 3 साल की उम्र में हुई थी छेड़छाड़ का शिकार

मुंबई। आमिर खान (Aamir Khan) की दूसरी शादी भी टूट चुकी है। आमिर ने शनिवार को एक साझा बयान जारी करते हुए अपने तलाक की खबर दी। आमिर खान के तलाक की खबर आते ही 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, 2016 में आई फिल्म दंगल में आमिर और फातिमा ने साथ काम किया था। इसी के बाद इन दोनों की नजदीकियों की खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बनी थीं। इसके बाद जब फातिमा ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में भी आमिर के साथ दिखीं तो इस चर्चा ने और जोर पकड़ा कि इन दोनों के बीच जरूर कुछ न कुछ है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 3, 2021 12:48 PM IST

17
इधर आमिर ने दिया पत्नी को तलाक उधर ट्रेंड में आई 'दंगल गर्ल', 3 साल की उम्र में हुई थी छेड़छाड़ का शिकार

हालांकि, आमिर खान के साथ अपने अफेयर की अफवाहों को फातिमा ने सिरे से नकार दिया था। फातिमा का कहना था कि आमिर खान उनके मेंटर हैं। फातिमा ने कहा था, लोग हमारे बारे में कुछ भी सोचते या बोलते रहते हैं। लेकिन अब मैं इन सब बातों से लड़ना और इनके साथ जीना सीख गई हूं। 

27

फातिमा सना शेख को 1997 में आई कॉमेडी फिल्म 'चाची 420' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट्स कमल हासन की बेटी के रोल में देखा गया था। इसके बाद वे 'वन टू का फोर', 'बड़े दिलवाला' जैसी फिल्मों में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं। 
 

37

फातिमा सना शेख ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कई बार कहा गया था कि वो कभी हीरोइन नहीं बन सकती हैं। वो दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय जैसी सुंदर नहीं दिखती हैं। लोगों ने मुझे नीचा दिखाया। लेकिन, अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि वो काफी सही था। 

47

फातिमा सना शेख के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में सेक्सिज्म का सामना किया था। फातिमा के मुताबिक, समाज में सेक्सिज्म इतना ज्यादा है कि जब वो 3 साल की थीं, तब उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी। इतना ही नहीं, उनका ऐसे लोगों से सामना हुआ था, जिन्होंने कहा था कि नौकरी पाने का एकमात्र तरीका सेक्स है।

57

फातिमा ने कहा था कि इस वजह से कई बार ऐसा हुआ है कि उनके हाथ से फिल्मों में काम करने के कई अच्छे मौके निकल गए। कई बार लोग कहते थे कि मैं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी तो हूं नहीं, इसलिए जो काम मिले चुपचाप करती जाऊं।
 

67

'दंगल' में आमिर खान की बेटियों का किरदार निभाने के लिए 21000 हजार लड़कियों का ऑडिशन हुआ था। ऑडिशन के बाद, डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा को आमिर की बेटियों के रूप में सिलेक्ट किया था। 

77

11 जनवरी, 1992 को हैदराबाद में जन्मीं फातिमा कई बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शाहरुख खान-जूही चावला स्टारर 'वन टू का फोर', 'तहान', 'बिट्टू बॉस', 'आकाशवाणी', 'लूडो', 'सूरज पे मंगल भारी' जैसी फिल्मों के साथ वे टीवी शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' में भी काम कर चुकी हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos