सामने आया 54 साल के एक्टर का नया लुक, बढ़ी दाढ़ी और टोपी में पहचानना भी हुआ मुश्किल

Published : Dec 07, 2019, 08:28 PM IST

मुंबई। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के बाद अब 54 साल के आमिर खान अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी हैं। फिल्म के सेट से आमिर खान के नए लुक की फोटो लीक हो गई है। इस फोटो में आमिर को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। फोटो में आमिर बढ़ी हुई दाढ़ी और सिर पर टोपी लगाए नजर आ रहे हैं। तुर्की के रहने वाले एक फैन ने आमिर की जैसलमेर सेट से यह फोटो शेयर की है। 

PREV
15
सामने आया 54 साल के एक्टर का नया लुक, बढ़ी दाढ़ी और टोपी में पहचानना भी हुआ मुश्किल
कुछ दिनों पहले आया था मोशन पोस्टर : कुछ दिनों पहले आमिर खान ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया था। इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए आमिर ने लिखा था, "क्या पता हम में है कहानी या हैं कहानी में हम।" वीडियो के बैकग्राउंड में इन्हीं शब्दों को म्यूजिक के साथ पिरोया गया था। पोस्टर के साथ यह भी बताया गया था कि फिल्म 2020 में क्रिसमस पर रिलीज होगी।'
25
कुछ दिनों पहले आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' का अपना फर्स्ट लुक जारी किया था। शेयर पोस्ट में आमिर बड़ी बड़ी आंखों के साथ एक हट्टे कट्टे सरदार के रूप में दिख रहे थे।
35
लाल सिंह चड्ढा' 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्मों में अपने एक्सपेरिमेंट के लिए मशहूर आमिर एक बार फिर अपने कैरेक्टर में एक्सपेरिमेंट करते नजर आएंगे।
45
'फॉरेस्ट गंप' ने ऑस्कर के एक दर्जन नॉमिनेशन पाए थे और छह ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते थे। टॉम हैंक्स को इसके लिए लगातार दूसरा बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था।
55
फिल्म लेखक विन्सटन ग्रूम के 1986 में आए नॉवेल पर बेस्ड थी। हिंदी रीमेक में आमिर टॉम हैंक्स वाला किरदार निभाएंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories