ऐश्वर्या अभिषेक की शादी से एक रात पहले घटी थी ऐसी घटना कि शॉक्ड रह गई थी पूरी बच्चन फैमिली

Published : Apr 20, 2020, 03:28 PM ISTUpdated : Apr 24, 2020, 10:10 AM IST

मुंबई. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की आज (20 अप्रैल) 13वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। 20 अप्रैल, 2007 को जब ऐश्वर्या-अभिषेक शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी बच्चन फैमिली के बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई थी। दोनों 8 साल की बेटी आराध्या के माता-पिता हैं। कपल की शादी के एक रात पहले एक मॉडल ने सुसाइड करने की कोशिश की थी ये कहकर कि वो अभिषेक की पत्नी है। ये बात मीडिया में तेजी से फैल गई थी, जिसकी वजह से बच्चन फैमिली शॉक्ड रह गई थी। हालांकि, बाद में  जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो मॉडल ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था। 

PREV
19
ऐश्वर्या अभिषेक की शादी से एक रात पहले घटी थी ऐसी घटना कि शॉक्ड रह गई थी पूरी बच्चन फैमिली

सभी जानते हैं अभिषेक से शादी से पहले ऐश्वर्या का नाम सलमान खान के साथ जुड़ चुका था। वहीं ऐश्वर्या से पहले 2002 में अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी, लेकिन 2003 में ये टूट गई थी। इसके पहले अभिषेक के लिए जया बच्चन को रानी मुखर्जी भी पसंद आ गई थी, लेकिन दोनों के बीच हुई अनबन की वजह से ये रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ पाया। 

29

बता दें कि ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी से ठीक एक रात पहले एक घटना घट गई थी, जिससे बच्चन फैमिली के साथ फैन्स भी शॉक्ड रह गए थे। 

39

दरअसल, जाह्नवी नाम की एक मॉडल ने कपल की शादी के एक रात पहले यानी 19 अप्रैल को प्रतीक्षा के सामने अपने हाथ की नस काट ली थी। मॉडल का दावा था कि उसकी और अभिषेक के बीच नजदीकियां फिल्म 'दस' की शूटिंग के दौरान बढ़ीं थीं। इतना ही नहीं मॉडल जाह्नवी ने कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। मॉडल का कहना था कि कुछ दोस्तों के सामने दोनों ने शादी भी की थी। हालांकि, मॉडल ने पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया था।

49

जाह्नवी नाम की इस मॉडल ने अभिषेक के साथ गाने 'दस बहाने' में काम किया था। जब जाह्नवी से ये पूछा गया कि उनके पास शादी का क्या सबूत है तो उन्होंने कहा कि प्यार को किसी सबूत की जरूरत नहीं होती है। बाद में आत्महत्या करने की कोशिश के आरोप में जाह्नवी को अरेस्ट कर लिया गया था। इस घटना से पूरा बच्चन परिवार हिल गया था।

59

बता दें कि टोरंटो में 'गुरु' के प्रीमियर के बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया और ऐश्वर्या ना नहीं कर पाई।

69

प्रीमियर से मुंबई लौटने पर दोनों ने अमिताभ बच्चन के निवास पर 14 जनवरी 2007 को सगाई की थी।

79

सगाई के 4 महीने बाद 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। बिग बी ने बेटे की शादी बड़ी ही धूमधाम से की थी।

89

ऐश्वर्या और अभिषेक ने 'ढाई अक्षर प्रेम के'(2000), 'कुछ ना कहो'(2003), 'बंटी और बबली'(2005), 'उमराव जान'(2005), 'धूम-2'(2006) और 'गुरु'(2007) को मिलाकर 6 फिल्मों में काम किया। वहीं, शादी के बाद दोनों की फिल्म 'सरकार राज'(2008) और 'रावन'(2010) रिलीज हुई थी।

99

शादी बच्चन फैमिली के बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई और रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था। शादी के वक्त ऐश्वर्या राय 33 साल की थीं जबकि अभिषेक की उम्र 31 साल थी। दोनों की एक बेटी है आराध्या।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories